इंदौर : दो शातिर मोबाइल स्नैचर, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना भंवरकुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए।
आरोपी मोटरसाइकिल द्वारा पीछे से आकर भंवरकुआ क्षेत्र में छात्राओं के हाथो से मोबाइल लूट कर भाग जाते थे। आरोपियों से लूटा गया 01 मोबाइल व एक दोपहिया वाहन(कीमत करीब 01 लाख/-रूपए) बरामद किए गए।
क्राइम ब्रांच इन्दौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंवरकुआ क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी के मोबाइल सस्ते दामो पर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने थाना भंवरकुआ के साथ संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1. यूसुफ उर्फ गोलू पिता नवाब अली निवासी जुना रिसाला इंदौर व 2. अरस्लान उर्फ जेनुल पिता जहीरुद्दीन निवासी भीष्ती मोहल्ला इन्दौर का होना बताया।
आरोपियों ने कबूला कि दिनांक 19.02.2022 को थाना भंवरकुआ क्षेत्र के विष्णुपुरी उन्नति लाइब्रेरी के सामने एक छात्रा के हाथों से मोबाइल स्नैचिंग करके भागे थे, जिस पर थाना भंवरकुआ में अपराध धारा 356,379 का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। दोनों आरोपी घटना दिनांक से फरार थे, जिसे क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु दोनों आरोपियों को थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया गया।
Related Posts
November 9, 2023 क्षेत्र क्रमांक 05 की वाल्मीकि बस्तियों में बीजेपी प्रत्याशी हार्डिया का भव्य स्वागत
इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 05 के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का जनसंपर्क जोर - शोर से […]
November 20, 2018 सुषमा स्वराज का एलान, नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव इंदौर: चुनाव प्रचार के लिए इंदौर आयी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से चर्चा के […]
July 27, 2021 कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सिंधिया की वजह से बीजेपी को होगा नुकसान- लक्ष्मण सिंह
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत नहीं है। कमलनाथ के नेतृत्व में […]
August 20, 2020 इंदौर ने रचा इतिहास, स्वच्छता में लगातार चौथी बार बना नम्बर वन.. इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 में भी इंदौर ने सर्वोच्च स्थान पर रहकर इतिहास रच दिया। […]
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
June 17, 2021 कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए 21 जून से चलेगा टीकाकरण महा अभियान, सीएम ने दिए अभियान को सफल बनाने के निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण […]
April 9, 2022 छत्रीबाग स्थित श्री दादाजी मन्दिर पहुंचे मंत्री सिलावट, दर्शन, पूजन के साथ छोटे सरकार से लिया आशीर्वाद
इंदौर : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के चलते कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट छात्रीबाग़ स्थित […]