इंदौर : कोरोना संक्रमण का खतरा भयावह रूप लेने लगा है। प्रतिदिन इससे पीड़ित लोगों का दायरा बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमितों का ग्रोथ रेट 16 फीसदी तक पहुंच गया। वहीं 8 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई।
414 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 1032 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2648 सैम्पलों की जांच की गई। 2216 निगेटिव पाए गए। 414 में संक्रमण की पुष्टि हुई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 283605 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 21248 पॉजिटिव पाए गए।
8 संक्रमित मरीजों ने तोड़ा दम।
बुधवार को 8 कोरोना संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 524 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
220 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
बुधवार को 220 मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। ये वो मरीज हैं जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी और उसे पराजित किया। इसी के साथ कोरोना को परास्त करने वाले योद्धाओं की तादाद बढ़कर 16780 हो गई है। 3944 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
December 11, 2021 सैन्य सम्मान के साथ किया गया सीडीएस जनरल रावत का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में अपनी जिंदगी गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस […]
February 26, 2021 सड़क सुरक्षा अभियान से युवाओं को जोड़ने की डीआईजी ने की पहल
इंदौर : 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने के उदेश्य से उप पुलिस […]
May 3, 2021 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का 5 मई से शुरू होगा टीकाकरण, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : प्रदेश में 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु तक के लोगो का वैक्सिनेशन कार्यक्रम 5 मई से […]
April 22, 2021 विधायक शुक्ला ने विजयवर्गीय को दिया धन्यवाद, एमवायएच सहित तीन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के उपचार की रखी थी मांग
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस के विधायक […]
March 12, 2021 दो सौ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, एक मरीज की मौत
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण लगातार नई ऊंचाई की ओर बढ़ता जा रहा […]
July 19, 2020 टोटल लॉकडाउन का दिखा असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा इंदौर : साप्ताहिक लॉक डाउन के तहत रविवार को पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी टोटल लॉक […]
January 17, 2024 रिलायंस जियो ने पेश किया लुभावना रिपब्लिक डे ऑफर
2999 रु के रिचार्ज पर 3 हजार से अधिक के कूपन जीतने का मौका।
ऑफर 31 जनवरी तक जारी […]