इंदौर : आजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एक युवक को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात आजाद नगर के न्यू इंदिरा एकता नगर में घटित हुई। जिस व्यकि की हत्या की गई उसकी शिनाख्त शुभम निवासी परदेशीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में राजकमार साहू नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कुछ लोग आटों में सवार होकर न्यू इंदिरा एकता नगर पहुंचे थे। वे राजकुमार नामक व्यक्ति पर हमला करने की नीयत से पहुंचे थे, उसी दौरान चाकुओं से किए गए हमले में शुभम नामक युवक को चाकू लगे और उसकी मौत हो गई। हिरासत में लिए गए व्यक्ति राजकुमार को भी हमले में चोटे आई हैं। आटो में दो व्यक्ति थै। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र 25 साल के आसपास है।
मृतक ने बांए कान में बाली पहन रखी है।
आजाद नगर थाना टीआई इद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि हत्या क्यों की गई,इसका कारण फिलहाल पुलिस का पता करने में लगी है।
इस घटना के बाद न्यू इंदिरा एकता नगर में तनाव बना हुआ है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की पूरी जांच करने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
March 11, 2024 सरवटे बस स्टैंड से मच्छी बाजार तक सड़क निर्माण के लिए बुलाए जाएंगे टेंडर
भू - जल स्तर को बढ़ाने के लिए चलेगा जल संरक्षण अभियान।
नर्मदा पाइप लाइन के लीकेज को […]
July 7, 2022 मां काली पर अवांछित टिप्पणी के लिए माफी मांगे ममता – मोइत्रा
मोइत्रा ओर लीना को सद्बुद्धि के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे काली मंदिर।
भोपाल : […]
August 21, 2021 समाजसेवी नारायण घाटे का निधन, तिलक नगर मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार
इंदौर : इफको के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक और साईनाथ धार्मिक, शैक्षणिक व पारमार्थिक ट्रस्ट […]
June 20, 2023 युवक के गले में पट्टा डालकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले तीन आरोपियों पर रासुका
आरोपियों के तोड़े गए मकान, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।
भोपाल : राजधानी भोपाल […]
June 28, 2021 मप्र में एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, अन्य राज्यों और विशेषज्ञों से चर्चा कर लेंगे फैसला- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कक्षा 12वीं के अंकों का निर्धारण […]
August 6, 2022 क्राइम ब्रांच ने चार शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के मामले में थे फरार
इंदौर : थाना कनाडिया के चोरी के प्रकरण में फरार 4 अज्ञात आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
October 24, 2021 रचनात्मकता और नवाचार उद्यमिता के विकास के लिए जरूरी- डॉ. अग्रवाल
इंदौर : माइक्रो इनोवेशन, व्यवसाय रूपांतरण के मूल में होना चाहिए। रचनात्मकता, स्थिरता […]