दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने इंदिराजी को किया नमन, सरदार पटेल को भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  October 31, 2020 " 10:24 pm"

इंदौर : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने उनके द्वारा देश की उन्नति व प्रगति के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली।

दिग्विजय सिंह, विवेक तनखा ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,राज्यसभा सांसद विवेक तनखा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह-प्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री हनी बघेल और विधायक संजय शुक्ला ने भी इंदिराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

इंदिराजी ने किए थे पाकिस्तान के दो टुकड़े।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाकर, लोकतंत्र की हत्या कर उसे सत्ता प्राप्ति के साधन के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि इंदिराजी ने घर में घुसकर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए एवं बांग्लादेश का निर्माण किया। उन्हें विपक्षी दल दुर्गा का अवतार मानते थे। आज देश और प्रदेश नाजुक दौर से गुजर रहा है। भाजपा झूठ बोलो,झट से बोलो और जोर से बोलो के माध्यम से देश की आवाज दबाने में लगी है। जनता उसके झूठे वादों को समझ चुकी है और उपचुनाव में उसे सबक सिखाने को आतुर है।
राज्यसभा सदस्य विवेक जी ने कहा कि इंदिरा जी साहस व कुर्बानी का प्रतीक हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह-प्रभारी संजय कपूर ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कांग्रेसजनों को पूरी ताकत के साथ सांवेर सहित सभी 28 विधानसभाओं में कांग्रेसी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया,साथ ही इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलने की सभी कांग्रेसजनों को शपथ दिलाई।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि इंदिराजी ने अपने खून की एक-एक बूंद से देश को ऊर्जा व नई दिशा दी।उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।
बाकलीवाल ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे अपने संम्पर्क सूत्रों का लाभ सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू को विजयश्री दिलाने के लिए करें एवं प्रदेश में पुनः कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान में जुट जाए।

विनय बाकलीवाल सहित उपस्थित सभी नेताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश उस्ताद, अर्चना जायसवाल,पंकज संघवी,अनिल यादव,शेख अलीम,रघु परमार,संजय बाकलीवाल,इम्तियाज बेलीम,सन्नी राजपाल,गिरीश चितले,सादिक खान,पप्पू बाथम,शैलेष गर्ग,शरद सिसोदिया,धर्मेन्द्र गेंदर,सत्यनारायण सलवाड़िया,लक्ष्मी नारायण पाठक,शशि यादव,अरविंद बागड़ी,मुकेश यादव,ठाकुर जितेंद्र सिंह,घनश्याम जोशी,दीपक भाऊ,सुधीर लौट,राजेश मेवाती,गोपाल कोडवानी,महावीर जैन,अलीमा बी,नीलेश पटेल,दिलीप कुंदल,जगदीश जांम्बेकर,सुवेग राठी,दिनेश यादव,तत्सम भट्ट,अभिषेक मित्तल,गिरजा पंडित,श्याम अग्रवाल,संजय खादीवाला,राधे बोरासी,विनित ठाकुर,संजीव सेठ,राजेश यादव,चिंटू वर्मा,साधना भंडारी,जया तिवारी,मनीष मिंडा,खुर्शीद मंसुरी,सुशीला यादव,इसरार खान,दिगम्बर पुजारी,विकास जोशी,इश्तियाक सोलंकी,संजय आचार्य,महमूद कुरैशी,राकेश निर्मल,तेजप्रकाश राणे,मिथुन यादव,शिव गुप्ता,चंद्रशेखर पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *