इंदौर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय के पास स्थापित प्रतिमा पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे ने कहा कि राजमाता सिंधियाजैसे वरिष्ठ कर्मयोगी मार्गदर्शकों की वजह से ही जनसंघ से लेकर भाजपा निरंतर बढ़ रही है। हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करते हुए पार्टी, संगठन के लिए काम करना है।
श्रीमती अंजू माखीजा ने कहा कि राजमाता ने भारतीय जनता पार्टी संगठन में मातृत्व भाव को परिभाषित करने का काम किया। राजमाताजी में करूणा के भाव के साथ शूरवीर की ललकार भी थी। श्रीमती ज्योति तोमर ने राजमाता सिंधिया के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर शैलजा मिश्रा, सरोज तंवर, ज्योति पंडित, सुधा शर्मा, रेणुका प्रताप, अनीता व्यास, कंचन गिदवानी, अनीता राजपूत, शशि खंडेलवाल, वृन्दा गौड़ सहित महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
100वी जयंती पर राजमाता सिंधिया को किया गया नमन
Last Updated: October 13, 2019 " 03:54 pm"
Facebook Comments








