इंदौर : जयरामपुर कॉलोनी से गोराकुण्ड चौराहे तक 60 फिट चौड़ी रोड के लिए बाधक निर्माण हटाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। ज्यादातर लोग खुद ही अपने मकान- दुकान के सड़क चौड़ीकरण में बाधक हिस्से तोड़ने में जुटे हैं। नगर निगम का अमला भी जहां जरूरी हो वहां जेसीबी की मदद से बाधक निर्माण हटा रहा है। हर जगह गुहार लगाने के बाद मिली निराशा के चलते व्यापारियों के विरोध के स्वर भी अब मन्द हो गए हैं, हालांकि तीन थानों के पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। इस रोड के विस्तारीकरण में करीब 300 निर्माण बाधक हैं। जिनमें कई धर्मस्थल भी हैं। फिलहाल इन्हें छुआ नहीं गया है। बाधक निर्माण तोड़ने के साथ हाथोंहाथ मलबा उठाने के लिए कई डम्पर लगाए गए हैं। बताया जाता है कि अभीतक 300 डम्पर मलबा उठाया जा चुका है। निगमायुक्त आशीष सिंह के मुताबिक बाधक निर्माण हटते ही मास्टर प्लान के अनुरूप 60 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण शरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1200 मीटर लबी इस सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं।
Related Posts
August 2, 2024 सांसद लालवानी ने इंदौर से जुड़ी रेल संबंधी मांगों को लोकसभा में रखा
रेलमंत्री को भी नई ट्रेनें चलाने संबंधी मांगपत्र सौंपा।
इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का […]
October 23, 2021 एमबीए के नव प्रवेशी छात्रों का दीक्षाम्भ समारोह सम्पन्न
इंदौर : छात्रों को जिम्मेदार और उत्तरदायी होना चाहिए। उन्हें अन्य कंपनियों में काम करने […]
May 12, 2022 मीडियाकर्मियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब का मेगा स्वास्थ्य शिविर 14 मई को
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों, मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए 14 मई […]
April 17, 2020 कोरोना के मामलों में अब आएगी गिरावट- कलेक्टर इंदौर : बीते एक- दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपेक्षित थी, […]
February 27, 2020 शंकर यादव के बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की अटकलें तेज..पार्टी नेताओं ने दिए गोलमोल जवाब इंदौर : उस्मान पटेल के बाद बीजेपी के एक और स्थानीय नेता के पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन […]
July 31, 2019 सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार इंदौर: हमारी संस्कृति सनातन है। सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार माना […]
April 13, 2022 पुलिस कमिश्नर से मिले बीजेपी नेता, दिग्विजय सिंह के खिलाफ की एफआईआर की मांग
इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह (पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन) द्वारा […]