स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा।
महापौर ने किया वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा।
शेष रहे विकास कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, जोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र में अधूरे कार्यों और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को 1 महीने के भीतर शेष रहे सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित संजीवनी क्लिनिक की गुणवत्ता की भी समीक्षा की, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
सिरपुर तालाब पर बनेगा बटरफ्लाई पार्क।
सिरपुर तालाब के दौरे के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बटरफ्लाई पार्क और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।उन्होंने तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु तालाब के बाहर निर्मालय कुंड बनाने का आदेश भी जारी किया।
Related Posts
July 10, 2024 क्वांटम कम्प्यूटिंग को लेकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन
अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन में वैश्विक कंपनियों के साथ साइन किए […]
October 27, 2021 इंदौर में दादा दयालु की समानांतर सरकार चलती है- विजयवर्गीय
इंदौर : जोबट के इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे आदिवासी युवाओं के लिए आयोजित सम्मेलन में […]
February 20, 2022 उमेश शर्मा की खरी- खरी से बीजेपी के कर्ताधर्ता हुए खफा, नोटिस थमाकर मांगी सफाई
इंदौर : लगता है बीजेपी के लिए सत्ता ही सर्वोपरि हो गई है। काँग्रेसयुक्त बीजेपी अपने उन […]
June 5, 2021 हरियाली से आच्छादित होगी भगवान परशुराम की जन्मस्थली, महू में बनेगा ऑक्सीजन पार्क- ठाकुर
इंदौर : कोरोना महामारी ने हम सभी को ऑक्सीजन का महत्व समझाया है। इस आपदा की घड़ी में […]
August 4, 2021 बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं मंत्री तुलसी सिलावट, अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बांधों से पानी […]
May 30, 2023 विवादित प्लॉट बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बेखौफ..!
लसुड़िया पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते नहीं कर रही आरोपियों की गिरफ्तारी।
इंदौर : […]
August 20, 2022 भांग माफिया मंजूर खान को रासुका में किया गया निरुद्ध
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने भांग माफिया मो. मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांगवाला पर रासुका […]