इन्दौर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान में निर्मित 228 ओटलों का आवंटन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में लाॅटरी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, उपायुक्त लोकेंद्र सिंह सोलंकी एवं अन्य व्यापारी गण उपस्थित थे।
अपर आयुक्त श्री चैतन्य ने बताया कि उक्त ओटलों के लाॅटरी के माध्यम से किये जाने वाले आवंटन में राजमोहल्ला मंडी, इतवारिया बाजार, मल्हारगंज के फुटकर व्यवसायियों को सम्मिलित किया गया। उपरोक्त स्थानों से संबंधित सभी व्यापारी उक्त लॉटरी के माध्यम से आवंटन कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए।
आपको बता दें कि सड़कों पर लगनेवाली सब्जी मंडी और फुटपाथ पर बैठकर सामान बेचने वालों के कारण रोज ट्रैफिक जाम होता है। ओटलों का आवंटन होने से उम्मीद जताई जा रही है की सड़कों से कब्जे हटेंगे तो ट्रैफिक जाम से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
Related Posts
December 5, 2021 अभिनव कला समाज के मंच पर नाटक साकेत का मंचन
इंदौर : मैथिलीशरण गुप्त के प्रसिद्ध नाटक साकेत का मंचन अभिनव कला समाज़ के मंच पर […]
October 27, 2021 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]
July 10, 2022 इंदौर में झमाझम बारिश,मौसम में घुली ठंडक
इंदौर : रविवार सुबह से ही इंदौर शहर पर बादल मेहरबान थे। शाम होते ही काली घटाएं बरसना […]
May 21, 2021 सीएम शिवराज ने कड़ाई से किया कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, कराई थर्मल स्क्रीनिंग
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का […]
July 23, 2022 आईएमए इंदौर व अन्य चिकित्सा संगठनों ने किया नव निर्वाचित महापौर का स्वागत
इंदौर : आईएमए इंदौर के सभी डॉक्टर्स के सहयोग से इंदौर के स्वास्थ्य की दिशा व दशा […]
January 9, 2021 कोवेक्सीन के परीक्षण में एक वालेंटियर की मौत, दिग्विजयसिंह ने खड़े किए सवाल
भोपाल : राजधानी भोपाल में कोरोना वैक्सीन 'कोवेक्सीन' के क्लिनिकल परीक्षण के तहत किए गए […]
December 18, 2019 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा इंदौर : तीन वर्ष पूर्व एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर ले […]