ट्रैफिक से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक में बोले कलेक्टर आशीष सिंह।
ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए सुझाव।
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
इंदौर : बढ़ते वाहन और आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या दूर कर व्यवस्था बेहतर बनाने के संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में ट्रॉफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों से सुझाव लिए गए।
अधिकारियों से कहा गया कि वे भविष्य की जरूरतों का आकलन कर अपने विभाग से संबंधित प्लान तैयार करें।
बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि भविष्य की जरूरतों का हमको अभी से आकलन करना होगा।उसी के मान से प्लान तैयार करने की आवश्यकता है। बैठक में लोक परिवहन व्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई। कहा गया कि इंदौर की सिटी बस व्यवस्था को आर्थिक रूप से सबल बनाए जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए। बायपास को आसानी से पार कर बिचौली हप्सी तथा कनाड़िया तक कैसे पहुंचा जा सके इसके लिये भी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। शहर की जरूरत के हिसाब से सड़को और चौराहों के चौड़ीकरण, ओवर ब्रिज निर्माण आदि पर भी चर्चा की गई।
Related Posts
April 17, 2020 ज्यादा सैम्पलिंग और टेस्टिंग से बढ़े नजर आ रहे कोरोना पॉजिटिव.. इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी का इंदौर में कोरोना के संक्रमण को लेकर कहना है
कि […]
September 29, 2021 प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ग्लोब ऑयल अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के […]
July 12, 2021 मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षा नीट अब 12 सितंबर को होगी, 13 जुलाई से किए जा सकेंगे आवेदन
नई दिल्ली : मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षा नीट 2021 की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। अब […]
July 1, 2020 नियम- शर्तों के साथ निजी लोक परिवहन, मॉल और रेस्टोरेंट्स संचालन को हरी झंडी इंदौर : बुधवार 1 जुलाई से लागू किए गए अनलॉक 2 में कुछ और रियायतें दी गई हैं। नियम- […]
June 15, 2021 देशी- विदेशी बाजारों में मूंगफली और सोया तेल के भावों में आई गिरावट
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में खाद्य तेल में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते […]
November 9, 2023 सीएम राइज अहिल्याश्रम कन्या उमावि में प्रतिभावान छात्राओं का किया गया सम्मान
इंदौर : "यदि आगे बढ़ने के प्रति दृढ़ संकल्पित हो और लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सच्ची लगन […]
February 25, 2024 आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 1 व 2 मार्च को
देश - विदेश के कॉरपोरेट जगत के दिग्गज करेंगे शिरकत।
प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचारों, […]