खनिज क्षेत्र में प्रदेश को मिली उपलब्धि और अखंड भारत संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री यादव का अभिनंदन

  
Last Updated:  January 24, 2024 " 10:00 am"

जनप्रतिनिधि, बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत और अभिनंदन।

इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार रात इंदौर पहुंचे।विमानतल पर इंदौर के जनप्रतिनिधियों,भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और खनिज के क्षेत्र में मिली उपलब्धि पर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा माइनिंग ब्लॉक नीलाम करने पर देश में प्रथम आया है। इसके चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को केंद्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने भोपाल में यह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का इंदौर आगमन पर सभी जनप्रतिनिधियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दी।

हर भारतीय का सपना है अखंड भारत।

इसी के साथ मुख्यमंत्री के अखंड भारत पर दिए बयान की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि अखंड भारत हर देशवासी का सपना है। मुख्यमंत्री का यह बयान जनभावना के अनुरूप ही है। उनके इस बयान से पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों बौखला गए हैं लेकिन देश का हर भारतवासी , सच्चा देशभक्त चाहता है कि अखंड भारत बने और एक ना एक दिन यह सपना ज़रूर पूरा होगा।

सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसी भावना को सभी के सामने रखा है लेकिन पाकिस्तान इस बयान से बौखला गया है।

मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में इंदौर भाजपा के अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, ज़िला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया, सह मीडिया प्रभारी टीनू जैन, घनश्याम काकाणी , सतीश मालवीय,उज्जैन के विधायक अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *