बेसहारा बुजुर्गों के साथ निगमकर्मियों की करतूत ने शहर को किया शर्मसार- कांग्रेस

  
Last Updated:  January 29, 2021 " 11:44 pm"

इंदौर : नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण निरोधक वाहन में शहर के फुटपाथों से असहाय बुजुर्गों को जबरन उठाकर इंदौर नगर सीमा के बाहर छोडने जैसे अमानवीय कृत्य को अंजाम देकर माँ अहिल्या की नगरी को शर्मसार कर दिया है।
इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे, अफसर पटेल ,एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने बयान जारी करते हुए ये बात कही। उन्होंने निगमकर्मियों की इस अमानवीय हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि स्वछता का पंच लगाने का दावा करने वाली इंदौर नगर निगम यह भूल गयी है कि यह तमगा उसे इंदौर की जनता की जागरूकता और असीमित सहयोग से मिला है। इसके विपरीत नगर निगम अधिकारी अहँकार के दम पर आए दिन शहर की गरीब जनता से दुर्व्यवहार करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। बेसहारा ओर असहाय बुजुर्गों को अतिक्रमण निरोधक वाहन में जबरन बिठा कर शहरी सीमा से बाहर छोडने का कृत्य निंदनीय होने के साथ अक्षम्य अपराध है। स्थानीय जागरूक नागिरकों के विरोध के बाद उन्हें अन्य स्थान पर भेज दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो अब निगम अधिकारी समूचे मामले से पल्ला झाड़ने लगे। नगर निगम के अधिकारियों की निर्लज्जता की यह पराकाष्ठा है, जो बेहद निंदनीय है।
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की जांच कर दोषी अधिकारी- कर्मचारियों को दंडित करने की भी मांग की है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *