इंदौर : सहकार भारती की जिला कार्यसमिति की अहम बैठक राऊ में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष कंचन सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौधरी, उमा नारायण पटेल सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य व सहकारिता से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पाने में सहकारिता की भूमिका पर मंथन।
बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं, संगठन के मण्डल स्तर पर विस्तार और अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पाने में सहकारिता की भूमिका को लेकर विचार- मंथन किया गया। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह ने इस मौके पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सहकारिता की आनेवाले समय में बड़ी भूमिका होगी। इसके लिए सुदृढ़ नीति निर्धारित की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों की न हो नियुक्ति।
सहकार भारती के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सेंगर ने बताया कि बैठक में सहकारी संस्थाओं को प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति से मुक्त करने और किसानों को सोयाबीन की बीमा राशि व बीज अनुदान राशि प्रदेश सरकार से शीघ्र दिलाए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। 11 जनवरी को सहकार भारती का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन सत्यनारायण आजाद ने किया।
Related Posts
June 18, 2024 मराठी कवि लबडे और वाघमारे अखिल भारतीय वसंत राशिनकर सम्मान से नवाजे गए
इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]
January 5, 2023 नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 9 जनवरी तक अवकाश घोषित
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जारी किए आदेश।
शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए […]
March 29, 2025 11 नए जेसीबी वाहनों का महापौर ने किया लोकार्पण
निगम के कार्य करने की दक्षता को बढ़ाएंगे वाहन : महापौर।
इंदौर : शहर में स्वच्छता एवं […]
March 1, 2025 दंपत्ति के साथ लूट की वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : राजीव गांधी चौराहा पर हुई बैग लूट की घटना का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया […]
June 11, 2021 पेट्रोल- डीजल की दरों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल..
इंदौर : पेट्रोल- डीजल की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन के तहत […]
December 3, 2024 दस लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 आरोपी पकड़े गए
आरोपियों से ड्रग्स के साथ स्विफ्ट कार भी की गई जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]