इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाली शातिर चोरों की बाग टाण्डा की गैंग को थाना भँवरकुआं व नगरीय जोन-4 की पुलिस टीम ने गिरफ्त में लिया है। वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों से इन्दौर शहर व देहात से चोरी किए गए ढाई दर्जन दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
गिरोह के पकडे गए बदमाशों के नाम 1- विजय सिंह पिता जाम सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपरी तहसील कुक्षी जिला धार,
2- सुरेश मण्डलोई पिता रतन सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरजेता तहसील कुक्षी जिला धार, 3- संजय मीणा पिता हिंदू मीणा उम्र 19 साल जाति भील निवासी नहाबेल तहसील कुक्षी जिला धार और 4- दिनेश जमरा पिता मडिया जमरा उम्र 19 साल जाति भिलाला निवासी 19 साल निवासी ग्राम पिपरी तहसील कुक्षी थाना बाग जिला धार होना बताए गए।
पकडे गये आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से 30 दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिन्हें उनकी निशानदेही पर जब्त किया गया। पकड़े गए बदमाशों से गिरोह के अन्य सदस्यों और की गई वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
September 25, 2020 बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए […]
December 31, 2016 सलमान खान बिग बॉस के घर के अंदर साल के आखिरी दिन बिग बॉस अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज देने वाले हैं. इस बार […]
February 19, 2023 इंदौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
धार जिले में गुजरात - महाराष्ट्र सीमा पर बताया गया भूकंप का केंद्र।
रिक्टर स्केल पर […]
October 12, 2024 महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन
जिस तलवार को कभी देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं उस तलवार का किया पूजन।
इंदौर : […]
June 1, 2022 कंजर डेरो पर देवास पुलिस ने दी दबिश, करोड़ों का सामान बरामद
देवास : देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सभी 16 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश […]
August 15, 2022 यातायात प्रबंधन पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत
सांसद शंकर लालवानी, एडिशनल सीपी मनीष कपूरिया, डीसीपी, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन ने […]
March 21, 2020 निर्भया के दरिंदों को फांसी देने पर ज्वाला कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी इंदौर : लंबी अंधियारी रात के बाद न्याय की जीत हुई है। 'ज्वाला' संस्था का गठन ही निर्भया […]