इंदौर : फुटपाथ पर बैठकर कारोबार करने वाले पथ विक्रेताओं से सांसद शंकर लालवानी ने राजवाड़ा पहुंचकर दीपावली की खरीदारी की। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की, दुकानदारों के हालचाल जाने और बच्चों से बात की।
छोटे दुकानदारों से करें खरीददारी।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पथ विक्रेता और छोटे दुकानदारों से खरीदी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी को भी इनसे खरीदारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे दुकानदारों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सदैव तत्पर रहते हैं। सांसद लालवानी इससे पहले भी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी राखी और माटी की गणेश प्रतिमा के लिए प्रयास करते रहे हैं।
सांसद लालवानी ने कहा कि जो लोग हमारी दिवाली के लिए इतनी मेहनत करते हैं, दीए बनाते हैं, रंग बिरंगी लटकने बनाते हैं, शुभ लाभ के पत्रक, कैलेंडर व अन्य सजावटी सामान बनाते हैं और उसे बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसीलिए इन लोगों से उनके बनाए हुए उत्पाद खरीदना चाहिए,जिस से उनकी भी दीपावली हर्षोल्लास से मन सके ।
Related Posts
June 2, 2022 इंदौर नगर निगम सहित जिले की आठ नगर परिषदों में पहले चरण में होंगे चुनाव
आदर्श आचरण संहिता हुई लागू।
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को नगरीय […]
December 31, 2021 रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी में बढ़ोतरी फिलहाल टली
दिल्ली : राज्यों और कारोबारियों की आपत्ति के बाद कपड़ों पर जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी को […]
June 10, 2020 निजी दफ्तर, बाजार, पार्क खोलने की दी गई सशर्त अनुमति इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार (10 जून ) से इंदौर में छूट का दायरा बढा दिया है। 29 […]
March 21, 2025 ट्रेन से बरामद लावारिस बैग से मिले लाखों रुपए मूल्य के आभूषण व नकद रुपए
रतलाम : देहरादून एक्सप्रेस से जीआरपी ने लावारिस थैले से 14.35 लाख रुपये मूल्य के नकदी […]
July 11, 2023 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 08 बदमाश गिरफ्तार
बदमाशों से जब्त किए गए घातक हथियार।
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना […]
June 3, 2023 नेपाल में लागू करेंगे बायो सीएनजी का इंदौर मॉडल
जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने वाले प्लांट का अवलोकन करने के बाद नेपाल के […]
June 23, 2021 इंदौर में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, तीन सौ से कम हुए उपचार रत संक्रमित मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के सिमटते दायरे के बावजूद सतर्कता और सावधानी बरतने की बेहद जरूरत […]