इंदौर : कोरोना संक्रमण के सिमटते दायरे के बावजूद सतर्कता और सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है क्योंकि कोरोना का डेल्टा म्यूटेंट नए रूप में आक्रमण कर रहा है।देश में करीब 20 मरीजों में डेल्टा प्लस म्यूटेंट की मौजूदगी देखी गई।केंद्र सरकार ने इसको लेकर मप्र सहित तीन राज्यों को एडवाइजरी भी जारी की है।
बहरहाल, बात करें इंदौर की तो कोरोना संक्रमण फिलहाल सबसे निचले स्तर पर है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद अब तीन सौ से भी कम रह गई है। टीकाकरण के मामले में भी इंदौर सबसे आगे है, ऐसे में कहा जा सकता है कि इंदौर अब बेहतर स्थिति में है।
केवल 12 मिले नए संक्रमित।
मंगलवार 22 जून को 5367 आरटी पीसीआर और 3280 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8663 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 8637 निगेटिव पाए गए। 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 88 हजार 256 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 788 पॉजिटिव पाए गए, इनमें से 99 फ़ीसदी रिकवर भी हो गए हैं।
74 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 74 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वालों की तादाद बढ़कर अब 1 लाख 51 हजार 129 हो गई है। अस्पतालों में कोरोना पीड़ित अब सिर्फ 281 मरीज रह गए हैं।
1 और मरीज ने तोड़ा दम।
मंगलवार को 1 और मरीज ने कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर अबतक कुल 1378 मरीज कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
- March 8, 2022 अपने ही वजूद की तलाश में जीवन यात्रा पूरी कर लेती है नारी…!
महिलाओं को हमेशा अनेक कसौटियों पर तौला जाता है। बेटी, बहू, माँ, सास, दादी, नानी इन सब […]
- May 28, 2023 कलेक्टर ने हाथों में थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में जताई भागीदारी
कलेक्टर कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।
इंदौर : गौरव महोत्सव के तहत रविवार […]
- May 17, 2022 11वी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, साथ में पढ़नेवाले दो स्टूडेंट्स पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
इंदौर : 11 की छात्रा ने कोचिंग के दो स्टूडेंट द्वारा ब्लैकमेल किए जाने पर बदनामी के डर […]
- May 29, 2020 अरविंदो से सौ से ज्यादा मरीज कोरोना पर विजय पाकर हुए डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना संक्रमण पर पूरीतरह नियंत्रण पाने में वक़्त लग सकता है लेकिन ये नामुमकिन […]
- January 3, 2022 किशोर उम्र बालक- बालिकाओं के टीकाकरण के साथ बनाएं आधार कार्ड- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें केंद्र की मोदी और प्रदेश की […]
- February 22, 2024 प्रदेश में औद्योगिकरण की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की पहल पर 01और 02 मार्च को उनके गृह जिले उज्जैन में […]
- January 19, 2017 इसरो रचने जा रहा है विश्वकीर्तिमान, एक ही साथ छोड़े जायेंगे 103 उपग्रह बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह में इसरो अपने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी37 का इस्तेमाल कर […]