इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सिकुड़ते हुए अब महज आधा प्रतिशत से कुछ अधिक रह गया है। रिकवर होने वालों की तादाद 98 फ़ीसदी से ज्यादा हो गई है। मौतों का सिलसिला भी अब बेहद कम हो गया है। अस्पतालों में ज्यादातर बिस्तर खाली हैं। अहम बात ये है कि इंदौर में अबतक कुल 16 लाख से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग हो चुकी है। देखा जाए तो कोरोना की दूसरी लहर इंदौर में खत्म होने के करीब है।
56 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 4909 आरटी पीसीआर व 3392 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9486 की टेस्टिंग की गई। 9419 निगेटिव पाए गए। 56 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 11 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 06 हजार 075 सैम्पलों की अबतक टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 52 हजार 575 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं।
52 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को कोरोना को मात देने वाले 52 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 506 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। केवल 698 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
1 मरीज की मौत।
कोरोना से होने वाली मृत्यु दर भी अब काफी कम हो गई है। रविवार को सिर्फ 1 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1371 मरीजों की जिन्दगी कोरोना ने छीन ली है।
Related Posts
March 15, 2021 वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग को लेकर सर्वधर्म संघ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा इस्लामिक धार्मिक ग्रंथ से कुछ […]
February 2, 2021 चाकुओं से हमला कर बदमाशों ने की लुटपाट, रेलवे पटरी पर फेंका
इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में भंडारी ब्रिज के पास प्रॉपर्टी कारोबारी ललित प्रजापत […]
May 9, 2021 नकली रेमडेसीवीर बनाकर बेचने वालों के खिलाफ दर्ज हो हत्या का प्रकरण, पूर्व विधायक नेमा ने डीआईजी से की मांग
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने रविवार को डीआईजी मनीष कपूरिया से मुलाकात की। […]
December 9, 2022 इंदौर आए सूफी गायक कैलाश खेर ने सफाई मित्रों से की मुलाकात
इंदौर : शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर […]
June 29, 2020 शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में 26 मंत्री लेंगे शपथ..? नई दिल्ली : सीएम शिवराज की बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के साथ लंबी मन्त्रणा के बाद […]
September 16, 2021 सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल का प्रभार, रजनीश कसेरा से छीनी प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी
इंदौर : नगर निगम की सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल विभाग का प्रभार दिया गया है। […]
May 13, 2017 तीन तलाक: SC में आज से सुनवाई शुरू, बहुपत्नी प्रथा पर विचार नहीं नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक की प्रथा को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई […]