उज्जैन : रविवार रात महाकाल थाना क्षेत्र में जवासिया रोड पर पुलिस की कुख्यात इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। 15 मिनट से अधिक चली इस मुठभेड़ में तीनों कुख्यात बदमाश घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी। बदमाशों के नाम मितेश उर्फ काऊ, करण और सोहन बताए गए हैं। उज्जैन में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के एमवायएच रैफर कर दिया गया।
20- 2 हजार के इनामी थे बदमाश।
सूत्रों के मुताबिक गुंडा मितेश उर्फ काऊ कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने 31 दिसंबर की रात सड़क पर जन्मदिन मनाने के दौरान आरोपी करण और सोहन के साथ जमकर उत्पात मचाया था। गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। तीनों गुंडों की हरकत से शहर में अफरा- तफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी तीनों बदमाशों ने पथराव किया और भाग खड़े हुए थे। तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। दो दिन पूर्व ही तीनों आरोपियों का मकान भी नगर निगम की मदद से तुड़वा दिया गया था।
रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि गुंडों ने 12 और पुलिस ने 25 राउंड फायर किए। गुंडों के पैर में गोली मारकर पुलिस ने उन्हें धर- दबोचा। घायल अवस्था में पहले तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से इंदौर के एमवायएच रैफर किया गया।
Related Posts
May 16, 2022 वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग का 75 वे जन्मदिन पर किया गया सम्मान
*श्रवण गर्ग हुए 75 के *
पचास साल की पत्रकारिता और जिंदगी की डायरी के पन्ने पलटते हुए […]
March 12, 2025 विकास के दीप जलाकर खुशियों की रोशनी बिखेरने वाला जनकल्याण का बजट : मेंदोला
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के 4,21,032 करोड़ रुपए के बजट को विधायक रमेश मेंदोला ने विकास […]
June 7, 2023 प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैलियों का करें इस्तेमाल
अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्रदूषण कम करे।
द इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के कार्यक्रम […]
November 23, 2021 डॉयफ्रूट्स की फैक्ट्री और दुकान पर पुलिस और खाद्य विभाग का छापा, पिस्ता व बादाम कतरन में की जा रही थी मिलावट
इंदौर : ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालों के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं […]
October 3, 2021 देवस्थान बचाओ समिति ने निकाला पैदल मार्च, बड़ा गणपति को ज्ञापन सौंपकर की शासन- प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
इंदौर : शनिवार को "देवस्थान बचाओ समिति" के बैनर तले गोराकुंड चौराहा स्थित रामद्वारा […]
May 3, 2021 देवास में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर राजानी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को लिखा पत्र
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष […]
November 13, 2024 जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
15 नवंबर को होलकर विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर होगा गौरव दिवस समारोह।
हजारों […]