जयपुर में भूकंप के झटकों से फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
Last Updated: July 21, 2023 " 07:34 pm"
रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता।
जयपुर : राजधानी जयपुर सहित पूरे में शुक्रवार को अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। केवल एक बार नहीं लगातार तीन बार भूकंप झटके महसूस किए गए।पहला झटका सुबह करीब 4 बजकर 9 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी तेज थी।घरों में कंपन से लोगों की नींद खुल गई और घबराहट में वे अपने घरों के बाहर भागे।
4.5 तीव्रता का था भूकंप।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। इसका केंद्र जयपुर ही रहा। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत जरूर रही लेकिन किसी भी नुकसान की खबर नहीं मिली है। दूसरी और तीसरी बार आया भूकंप का झटका सामान्य तीव्रता का रहा।