इंदौर : माँ अहिल्या की पावन नगरी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के अंतर्गत सोमवार को प्रिंस यशवंत रोड पर साड़ियां वितरित की गई। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने अपने साथियों के साथ इंदौर को 5 बार स्वच्छ्ता में नंबर 1 का तमगा दिलवाने वाली महिला सफाईकर्मियों को साड़ियां वितरित कर उनकी सेवाओं की सराहना की। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर दीपोत्सव के रूप में गौरव दिवस को मनाया गया।
इस मौके पर मंजूर बेग़ ने सभी नगरवासियो को बधाई देते हुए प्रतिवर्ष इस दिन को भव्य से भव्य रूप में मनाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने मां अहिल्या की जयंती 31 मई को इंदौर गौरव दिवस के बतौर मनाने की जो परंपरा शुरू की है, उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।
गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में संत समाज के साथ सभी धर्म के वरिष्ठ जन मौजूद थे। राजेश चौहान, मुकेश बजाज, रियाज खान, प्रीतेश जैन, हाजी यूनुस, फहीम खान, लियाकत खान, गोलू शेख, माहेर शाह बाबा, फिरोज वारसी, हकीम मौलाना, हिमांशु शुक्ला, फरान खान, अनीश खान, इलियास खान सहित अन्य सहयोगियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
Related Posts
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]
September 25, 2023 विनीता सिंह को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया
इंदौर : श्रीमती विनीता विवेक सिंह परिहार को शोध निर्देशक डॉ रचना श्रीवास्तव […]
October 6, 2024 छात्र का न्यूड वीडियो बनाकर दोस्त ही कर रहे थे ब्लैकमेल
इंदौर : एक बिजनेसमैन के 15 साल के बेटे का न्यूड वीडियो उसके ही दोस्तों द्वारा बनाकर उसे […]
May 20, 2020 कोरोना संक्रमण का थम नहीं रहा सिलसिला, 78 नए मरीज मिले..! इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना पर पूरीतरह नियंत्रण पाए जाने में अभी समय लग सकता […]
September 1, 2021 पेरा ओलिम्पिक में भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इंदौर : पेरा ओलिम्पिक इतिहास में भारत ने पहली बार लगातार दो दिन में आठ पदक जीते हैं। […]
May 25, 2023 गांधी हॉल को निजी हाथों में सौंपने पर महापौर ने लगाई रोक
स्मार्ट सिटी कंपनी ने 50 लाख रूप सलाना किराए पर निजी क्षेत्र को सौंपने का किया था […]
November 10, 2021 उपचुनाव जिला प्रभारियों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश
इंदौर : बीजेपी के भोपाल प्रदेश कार्यालय पर चार उपचुनाव प्रभारी जिला अध्यक्षों की परिणाम […]