इंदौर से खंडवा जा रही बस नाले में गिरी, एक यात्री की मौत, कई घायल
Last Updated: September 13, 2022 " 11:02 pm"
इंदौर : इंदौर से खंडवा जा रही बस NH-27 धनगांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बस धनगांव में नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए सनावद के अस्पताल भेजा गया। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रेन की मदद से नाले में गिरी बस को निकालने की कवायद की जा रही है।