इंदौर : डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 6 बदमाशों को क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपियों की आर.टी.ओ. रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना थी।उनके कब्जे से एक कुल्हाडी, एक तलवार, दो चाकू, एक पेचकस, एक लोहे की टॉमी, दो गैस सिलेण्डर , एक गैंस कटर एवं स्प्रे बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य थाना क्षेत्रो से चोरी किए 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
ये हैं पकड़े गए डकैत गिरोह के सदस्य।
पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. रामकृष्ण पिता सेवकराम पंवार नि. 127 अमर पैलेस कॉलोनी इंदौर 2. विनय पिता रमेशचंद्र आर्य नि. 141 गली नम्बर 04 मुसाखेडी इंदौर 3. विनोद पिता ब्रजेश गर्ग नि. ग्राम ढोगर पोस्ट मनावर जिला धार 4. सोनू पिता ब्रजमोहन मीणा नि. ग्राम ढोंगरा पोस्ट सेमरी हरिचंद जिला होशंगाबाद 5. गणेश सूर्यवंशी पिता दिनेश सूर्यवंशी नि. महादेव नगर इंदौर 6. उज्ज्वल पिता महेन्द्र पिपलाजे नि. 95 अमर पैलेस ए राजेन्द्र नगर इंदौर होना बताए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा आर. टी. ओ. रोड स्थित आर. के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने को योजना बनाई जाना कबूला। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 399,402,25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण पर पूर्व में भी मारपीट, एनडीपीएस , जुआ , अवैध हथियार से संबंधित अपराध पंजीबध्द है।
Related Posts
July 1, 2023 महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में सवार 26 लोगों की झुलसने से मौत
बस का टायर फटने से हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी खाने के बाद बस में लगी आग।
पुणे […]
November 19, 2021 मप्र के तमाम विवि और महाविद्यालयों में पूरी क्षमता से शुरू हुआ शैक्षणिक कार्य, टीकाकरण होगा अनिवार्य
इंदौर : प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक […]
June 22, 2019 स्टेट प्रेस क्लब करेगा मीडियाकर्मियों के 121 बच्चों का सम्मान इंदौर. स्व. नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में मीडियाकर्मियों के प्रतिभाशाली और मेधावी […]
April 13, 2017 यूपी के सीएम योगी की झांकी एमपी में सागर । यूपी के सीएम महंत योगी नाथ की लोकप्रियता अब चरम पर है ।उनका हिदुत्व का चेहरा लोगो […]
December 12, 2024 डिजिटल अरेस्ट के जरिए करोड़ों रुपए ठगनेवाली गैंग के दो और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
इंदौर :डिजिटल अरेस्ट के जरिए ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में दो और आरोपियों को गुजरात से […]
May 13, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग में बारिश में डाला व्यवधान
मंदसौर, रतलाम, नागदा,शाजापुर में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, गिरे ओले।
इंदौर के कई […]
February 5, 2022 शॉक ट्रीटमेंट के जरिए काबू की गई नवजात के दिल की धड़कन
इंदौर : शहर में पहली बार 23 दिन के बच्चे की धड़कन को काबू करने और उसकी जान बचाने के लिए […]