इंदौर : नीमच जिले में दबंगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गरीब आदिवासी युवक को कुछ दबंगों ने सरेआम पिकअप वाहन से घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमच सिंगोली मार्ग की है। दबंगों ने पहले तो युवक को बाइक से टक्कर मारी, बाद में उसे पिकअप से बांधकर घसीटा गया। इस घटना में बुरीतरह घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 26 अगस्त को होना बताई जा रही है।
8 लोगों को बनाया नामजद आरोपी, 5 गिरफ्तार।
नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की शिनाख्त कन्हैयालाल भील के रूप में हुई है। इस घटना में 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसमें मुख्य आरोपी चित्रमल गुर्जर और महेंद्र गुर्जर के साथ पिकअप के चालक और सहायक को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। अभी तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
Related Posts
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
April 15, 2022 चिलचिलाती धूप में मल्हारगंज व खजराना थाना क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च
इंदौर : पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर त्यौहारों और पर्वों […]
December 4, 2022 गीता जयंती पर वेदाभ्यासी विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ
इंदौर : श्री राम मंदिर, राजेंद्र नगर में चल रहे सात दिवसीय दत्त जयंती उत्सव के अंतर्गत […]
March 16, 2022 कार पर इमरजेंसी लाइट लगाना पड़ा महंगा, भरना पड़ा हजारों रुपए जुर्माना
इंदौर : कार पर इमर्जेंसी लाइट लगाने का खामियाजा कार चालक को भुगतना पड़ा। उसे 3000 रुपए […]
March 2, 2023 75 वे उर्स पर हजरत गैबशाह वली की दरगाह पर पेश की गई चादर शरीफ
पिंजारा बाखल से निकाला गया चादर शरीफ का जुलूस।
सूफी संत देश में एकता की मिसाल: मंज़ूर […]
July 27, 2022 JEE, NEET की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति
इंदौर : विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा क्रमांक दो के बच्चे मेडिकल इंजीनियरिंग और IIT […]
March 25, 2019 रंगपंचमी पर खूब मची रंगों की धमाल, गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क इंदौर: विविधताओं से भरे हमारे देश में हर क्षेत्र, प्रांत और अंचल की अपनी भाषा, कला, […]