हड़ताल खत्म कर डॉक्टर्स को तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश।
जबलपुर : सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने हड़ताल को अवैध बताते हुए डॉक्टरों को तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया है।
जबलपुर के पूर्व पार्षद इंद्रजीत कुंवर पाल सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि हड़ताल पर gar सभी डॉक्टर तत्काल काम पर लौटे। अस्पताल में मौजूद अंतिम मरीज का भी इलाज करें। हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि आगे से बिना अनुमति हड़ताल नहीं करें। भविष्य में टोकन स्ट्राइक को भी हाईकोर्ट ने अवैध बताया है।
बता दें कि चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया।
उधर हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हड़ताली डॉक्टर्स फिलहाल काम पर नहीं लौटे हैं। उनका कहना है कि चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक में हाईकोर्ट के आदेश से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में विधिक राय ली जा रही है।
Related Posts
December 3, 2024 दस लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 आरोपी पकड़े गए
आरोपियों से ड्रग्स के साथ स्विफ्ट कार भी की गई जब्त।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
April 8, 2024 पेड न्यूज को लेकर मीडिया कार्यशाला 09 अप्रैल को
लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की […]
December 29, 2021 मप्र में पंचायत चुनाव निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला
भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे । चुनाव को निरस्त करने का फैसला राज्य […]
February 27, 2025 मंत्री सिलावट ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर किया जलाभिषेक।
मंत्री ने बचपन के दिनों को किया याद , मेले में ख़रीदे खट्टे - मीठे बेर।
महाशिवरात्रि […]
July 14, 2023 सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति हो गई है। शुक्रवार को दो नए जज […]
December 23, 2020 निजी एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री को आया अटैक, विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग
इंदौर : बंगलुरू से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री को दिल का […]
January 12, 2025 समर्थकों की हरकत जीतू यादव को पड़ी महंगी..
बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने 06 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, […]