सुरजेवाला का बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायक

  
Last Updated:  April 5, 2024 " 07:10 pm"

यह बोल सुरजेवाला के दल की संस्कृति को दर्शाता है।

सोनिया गांधी, सुरजेवाला की इस ओछी हरकत पर शर्मिंदा होने की जगह मौन क्यों हैं- अर्चना चिटनीस

इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता विधायक अर्चना चिटनीस ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार दुनिया भर की मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की।

सुरजेवाला के बयान पर माफी मांगे कांग्रेस नेतृत्व।

श्रीमती चिटनीस ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मंच से महिला के लिए खुलेआम निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है। ऐसे व्यक्ति को राजनैतिक क्षेत्र में रहने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को इस बयान के लिए तत्काल माफी मांगना चाहिए।

कांग्रेस की बीमार मानसिकता का परिचायक है सुरजेवाला का बयान।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि हेमा मालिनी भारतीय संस्कृति की वाहक हैं, जिनका पूरा देश सम्मान करता है। ऐसी सम्मानित महिला के खिलाफ रणदीप सुरजेवाला का बयान कांग्रेस की बीमार मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस नेता नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन यही नेता जब मंच पर होते हैं तो कांग्रेस नेत्रियों को मंच पर नहीं आने देते, उनको बोलने नहीं दिया जाता। उनके साथ अभद्रता व भेदभाव करते हैं। कांग्रेस के अन्दर ही महिलाओं का सम्मान नहीं होता, भला ऐसी कांग्रेस, नारी शक्ति का क्या सम्मान करेगी।

महिला विरोधी है कांग्रेस का चरित्र।

राहुल गांधी ने वडोदरा में लोगों से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं ? वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेत्री को टंच माल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को सजावट की वस्तु कहा था। यही कांग्रेस का चरित्र और चेहरा है। कांग्रेस नेता ही महिलाओं के रक्षक की जगह उनके भक्षक बनते हैं। कांग्रेस का चरित्र ही महिला विरोधी है।

कांग्रेस की महिलाएं भी महिलाओं की विरोधी।

श्रीमती चिटनीस ने कहा कि कांग्रेस में उसकी महिला नेता ही महिलाओं की विरोधी है।
हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हिमाचल के मंडी से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर महिलाओं की तुलना मंडी से की है। वहीं, रेणुका चौधरी ने तो कहा था कि “रेप तो चलते ही रहते हैं। (रेप इज कॉमन)। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारतीय अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए कहा था हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की एक सीडी आई थी, जिसमें वह एक महिला वकील को जज बनवाने का लालच देते हैं। जब कांग्रेस की महिला नेताओं की सोच ही महिलाओं के प्रति घटिया हो तो उनके पुरुष नेताओं की क्या सोच होगी,आसानी से समझा जा सकता है। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि सुरजेवाला के निदंनीय बयान पर सोनिया गांधी शर्मिंदा होने की जगह मौन क्यों हैं ?

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *