जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करती है मंचीय प्रस्तुति : चावड़ा
इंदौर : मंचीय प्रस्तुति से जहां आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं ये जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती है।
यह बात इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने देवी अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित देश भक्ति गीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। गांधी हाल में संपन्न इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा नेता प्रमोद टंडन, प्रशांत चौबे, मुकेश उपाध्याय एवं सुचित्रा अग्निहोत्री थे। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम सत्य साईं विहार, द्वितीय वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय स्थान पर विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल रहा। इसी तरह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम लोकमान्य विद्या निकेतन, द्वितीय अहिल्याश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान पर प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल रहा।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने दिया। अतिथि स्वागत सुधीर देड़गे, प्रशांत बड़वे, राम मूंदड़ा, अतुल बनवडीकर, अनिल भोजे, देवेंद्र ईनानी अविनाश भांड, लिली डाबर ने किया। अतिथि परिचय प्रकाश पारवानी ने दिया। संचालन हर्षवर्धन लिखिते एवं भावना साकल्ले ने किया। आभार निलेश केदारे और विनिता धर्म ने माना।
Related Posts
March 3, 2023 राजस्थान से इंदौर आकर फरारी काट रहे बदमाश साथी सहित गिरफ्तार
इंदौर : जिला बांसवाड़ा, राजस्थान के 03 प्रकरणों में फरार एवं फरारी कटवाने में मदद करने […]
May 29, 2020 फल मंडी खोलने को लेकर व्यापारियों ने की सांसद लालवानी से चर्चा, देरी होने पर फल खराब होने का जताया अंदेशा इंदौर : लॉकडाउन के कारण शहर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है वहीं दूसरी […]
January 2, 2019 क्रिकेट के कोहिनूर को तराशने वाले आचरेकर सर नहीं रहे। मुम्बई: रमाकांत आचरेकर सर ये वो नाम है जिसने देश और दुनिया को सचिन जैसा वो चमकता सितारा […]
December 26, 2019 देश और दुनिया में दिखा सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा, मन्दिरों के कपाट रहे बंद इंदौर : वर्ष 2019 का आखरी सूर्यग्रहण गुरुवार 26 दिसंबर को दुनिया के कई देशों के साथ भारत […]
May 19, 2023 ऑडियो गाइड की मदद से सुना जा सकेगा संग्रहालयों का इतिहास
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर मंत्री ऊषा ठाकुर ने किया ऑडियो गाइड का […]
October 30, 2018 राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, राहुल ने दी सफाई भोपाल: सीएम शिवराजसिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि […]
October 28, 2018 रतलाम से पकड़ाया दुष्कर्मी हत्यारा हनी इंदौर: साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से उसकी हत्या करनेवाला […]