इंदौर : मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ये हादसा व्हाइट चर्च चौराहे पर हुआ। हादसे में वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए।
बताया जाता है कि वैन में सेंट रेफियल्स स्कूल के 15 से अधिक बच्चे सवार थे। एमवाय अस्पताल रोड से वैन स्कूल की ओर जा रही थी, उसी दौरान व्हाइट चर्च चौराहे पर गीता भवन की तरफ से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। कुछ बच्चों को चोटें आई थीं जिन्हें इलाज के लिए भिजवाया गया। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन, स्कूल का स्टॉफ और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए थे। कार जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। राहत की बात ये रही कि किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई।
Related Posts
February 12, 2021 तीन दिनों में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से 66 लाख 21 हजार रुपयों की हुई गणना।
इंदौर : खजराना गणेश मन्दिर की दान पेटियों से निकले चढ़ावे की गणना जारी है। तीन दिनों में […]
December 20, 2018 बुधनी के लोगों से मिलकर भावुक हुए शिवराज भोपाल: श्यामला हिल्स स्थित जिस बंगले में सीएम के बतौर 13 साल तक लोगों से मिलकर उनके दुख- […]
June 25, 2021 अभी भी लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है कोरोना, 6 और मरीजों की मौत की पुष्टि…!
इंदौर : डेल्टा प्लस के 7 मामले अभी तक प्रदेश में सामने आए हैं, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत […]
August 10, 2022 मंत्री सिलावट भी उतरे मैदान में, शहरी व ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश से उत्पन्न हालात का लिया जायजा
इंदौर : मंगलवार शाम से हो रही तेज वर्षा से समूचे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। […]
July 17, 2020 नगर निगम के जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी निकला पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म […]
December 6, 2020 अदिति की सराहनीय पहल, वार्ड 55 में ई- रिक्शा टैंकर की मदद से करवा रहीं हैं सेनिटाइजेशन
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका फाउंडेशन की ओर से शहर के कोविड-19 संक्रमित क्षेत्रों में […]
July 12, 2023 देश के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हुए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट्स के प्रोग्राम्स
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के इंदौर, ग्वालियर और देवास कैंपस […]