यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, युद्ध में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया..!

  
Last Updated:  February 25, 2022 " 04:07 pm"

नई दिल्ली : यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। जल, थल और नभ से रूस लगातार बमबारी कर रहा है। क्रूज व बैलेस्टिक मिसाइलों के साथ रूसी सेना टैंकों से भी भारी गोलाबारी कर रही है। यूक्रेन के लगभग सभी शहरों में रूसी हमले ने तबाही मचा दी है। चेर्नोबिल परमाणु बिजलीघर पर भी रूस का कब्जा हो गया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर रूसी सेना लगातार बढ़ रही है। कुछ ही समय में कीव पर रूसी सेना का कब्जा हो सकता है। हालांकि यूक्रेन ने घुटने नहीं टेके हैं। उसकी सेना रूस की सेना को कड़ा जवाब दे रही है। पर वो कब तक दम मार सकेगी कहना मुश्किल है।

युद्ध में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया। डरें हुए हैं नाटो देश।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन में अपनी पीड़ा को बयां किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। जेलेंस्की बोले, ‘हमारी तरफ से लड़ने के लिए कौन हैं? मुझे कोई नहीं नजर आ रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने 27 यूरोपीय नेताओं से पूछा कि यूक्रेन नाटो में शामिल होगा या नहीं? किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। सभी डरे हुए हैं।

यूक्रेन की पहचान नहीं मिटा पाएगा रूस।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेन्सकी ने कहा कि रूस ने उन्हें और उनके परिवार को टारगेट किया है, लेकिन वे राजधानी कीव छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि रूस कुछ भी कर ले लेकिन वह यूक्रेन की पहचान नही मिटा पाएगा।

रूस को माकूल जवाब देने का दावा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया की उनकी सेना रूस को माकूल जवाब दे रही है। उसके कई फाइटर प्लेन और हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया गया है। सैकड़ों रूसी सैनिकों को भी जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *