इंदौर प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण

  
Last Updated:  January 26, 2023 " 09:00 pm"

वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, हवन और महाआरती के भी हुए आयोजन।

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार उमेश रेखे और नवीन जैन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित सभी मीडिया के साथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ख्यात राष्ट्रीय कवि संपत सरल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने हास्य व्यंग्य की शैली में उपस्थित मीडिया के साथियों से गणतंत्र और मीडिया के साथ ही साहित्य पर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज अखबारों में साहित्य को पहले जैसा स्थान नहीं मिल पा रहा है। पहले साहित्य से संबंधित कई पत्रिकाएं प्रकाशित होती थी, अखबारों में विशेष परिशिष्ट रहते थे, जिनमें साहित्यकारों और कवियों की रचनाओं को पर्याप्त स्थान मिल जाता था, लेकिन आज के समय इसका आभाव है। झंडा वंदन के बाद राष्ट्रगीत जन-गण-मन का सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।

वसंत पंचमी पर किया गया सरस्वती पूजन।

वसंत पंचमी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब स्थित मां सरस्वती के मंदिर में हवन पूजन के साथ ही महाआरती हुई। पं. धीरेंद्र राजौरिया ने विधि विधान से पूजन करवाया। पूजन और महाआरती में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमन्त शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, अभय तिवारी सहित सदस्यगण शामिल हुए।

ध्वजारोहण और सरस्वती पूजन के अवसर अनिल त्यागी, इस्माईल लहरी, लक्ष्मीकांत पंडित, शैलेश पाठक, सुधाकर सिंह, प्रकाश तिवारी, राजेंद्र कोपरगांवकर, धर्मेश यशलाहा, विमल गर्ग, मांगीलाल चौहान, ताहिर सिद्दीकी, विजय महाजन, उमेश शर्मा, मदनलाल दुबे, अंकित जोशी, राजू शर्मा, पूजा शर्मा, खलील खान, रोहित त्रिवेदी, मुकेश तिवारी, जयसिंह रघुवंशी, संतोष शितोले, अर्पण जैन, प्रवीण जोशी, मंगल राजपूत, ठाकुर भारती, लोकेन्द्र थनवार, हेमन्त जैन, चंपालाल गुर्जर, दिनेश सालवी, नवीन मौर्य, संदीप जैन, मार्टिन पिंटो, उमेश त्रिवेदी, सुनील वर्मा, चेतन मोहनवानी, जगदीश जोशी, प्रदीप जोशी, राजेंद्र गुप्ता, राजू रायकवार, विशाल चौधरी, अनिल चौधरी, अनिल पुरोहित, नीलेश करोसिया, संजय अग्रवाल, संजय ओझा, करण अहिरवार, अजहर पटेल बाघेला, भरत बामने सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *