नशे में धुत्त होने से जर्मनी में विमान से उतारे गए पंजाब के सीएम भगवंत मान..?

  
Last Updated:  September 19, 2022 " 09:21 pm"

शिरोमणि अकाली दल ने लगाया आरोप, मीडिया रिपोर्ट्स का दिया हवाला, आप पार्टी से मांगी सफाई।

चंडीगढ़ : नशे की आदत के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नए विवाद में फंस गए हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जर्मनी से भारत आने के लिए वह नशे में धुत्त होकर विमान में सवार हो गए थे, अन्य यात्रियों के एतराज जताने पर उन्हें एयर लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया। इस घटनाक्रम के चलते विमान के उड़ान भरने में भी चार घंटे की देरी हुई। श्री मान पंजाब में विदेशी निवेश बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने जर्मनी गए थे।

अकाली दल ने मान पर लगाया पंजाबियों को शर्मसार करने का आरोप।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नशे में होने के कारण उन्हें विमान से उतारा गया। बादल ने ट्वीट किया कि भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट से उतारा गया। उन्होंने बहुत अधिक नशा किया हुआ था, जिसके चलते वे उड़ान भरने लायक नहीं थे। विमान से उतारे जाने के चलते मान, आप के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी शामिल नहीं हो सके। मान ने पूरी दुनिया में पंजाबियों को शर्मसार किया है।

सुखबीर सिंह ने केजरीवाल से मांगी सफाई।

सुखबीर सिंह बादल ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप नेताओं से भी इस मुद्दे पर सफाई देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भी इस मामले में जरूरी कदम उठाना चाहिए। यह पंजाब और राष्ट्रीय गौरव का मामला है।

आम आदमी पार्टी ने आरोपों को नकारा।

उधर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ लगाए गए आरोपों को को निराधार बताते हुए महज प्रोपेगेंडा बताया है। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के रूप में मान के प्रदर्शन से विपक्ष बौखला गया है। मुख्यमंत्री 19 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लौटे थे। भगवंत मान ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान पंजाब में विदेशी निवेश आकर्षित किया। इससे विपक्ष बौखला गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *