इंदौर : मालवा- निमाड़ में मानसून पूर्व की गतिविधियां नजर आने लगी हैं। मंगलवार तड़के इंदौर व संभाग के अन्य जिलों में बादलों की गर्जन और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक झमाझम बरसात का ये दौर चलता रहा। बताया जाता है कि मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान पहले ही जता दिया था।
मानसून पूर्व की इस बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई वहीं तापमान में गिरावट आने से गर्मी के प्रकोप से परेशान आम लोगों को भी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा।
चक्रवात के असर से हो सकती है भारी बारिश।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल गया है। इसे ‘निसर्ग’ नाम दिया गया है। बताया जाता है की यह तूफान मंगलवार को मुम्बई, गुजरात, कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों से टकराएगा। इसके असर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 4 या 5 जून को इसके मप्र का रुख करने की बात कही जा रही है। इसके चलते इंदौर- उज्जैन संभाग में कहीं भारी तो कहीं सामान्य बारिश हो सकती है।
Related Posts
September 20, 2022 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं – कलेक्टर
जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।
इंदौर : कलेक्टर मनीष […]
April 1, 2021 दूध के भाव में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि
इन्दौर : मध्यप्रदेश दूध व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगलाल […]
February 28, 2022 खजराना क्षेत्र से डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 05 आदतन आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की पकड़ में आ गए […]
September 12, 2022 पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह
वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम […]
September 8, 2023 कृष्णलीला में निहित जीवन दर्शन
देवकीनंदन, यशोदानन्दन, द्वारिकाधीश, आनन्दसागर, दयानिधि कृष्ण के स्वरुप का वर्णन एवं […]
November 22, 2022 क्यू आर कोड की मदद से जान सकेंगे पुलिस अधिकारियों की जानकारी
तकनीकी सहायता से अब और आसान होगा, पुलिस अधिकारियों तक पहुँचना।
इंदौर : पुलिस […]
November 16, 2021 सुने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 बदमाश धराए
इंदौर : सूने मकानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से घूम रही 04 चोरों की टोली को […]