नगर निगम पहुंची सुमित्रा ताई,महापौर व एमआईसी सदस्यों से की चर्चा

  
Last Updated:  October 17, 2022 " 11:03 pm"

महापौर परिषद सदस्य निगम के मंत्रिमंडल का प्रमुख अंग है- ताई।

इन्दौर : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। महापौर और एमआइसी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा श्रीमती महाजन का शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर सभापति मुन्नालाल यादव, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विन शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान, अभिषेक शर्मा बबलु, जितेन्द्र यादव जीतू, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया, मनीष शर्मा मामा, प्रिया डांगी, राकेश जैन, अपर आयुक्त भव्या मित्तल, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री राजेन्द्र राठौर, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अनुप गोयल, महेश शर्मा, डीआर लोधी, संजीव श्रीवास्तव, पीसी जैन व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर के मंत्रिमंडल के सदस्य होते हैं एमआईसी मेंबर।

इस मौके पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने महापौर परिषद के सदस्यों से उन्हें आवंटित दायित्वों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा आज आप सभी के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जिस प्रकार केन्द्र व राज्य में मंत्रिमंडल होता है, उसी प्रकार से नगरीय निकायो में महापौर परिषद के सदस्य निगम में महापौर के मंत्रिमंडल के सदस्य होते हैं। एमआईसी द्वारा पारित निर्णयों का शहर विकास में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपके द्वारा जो निर्णय लिए जाते हैं, उसके परिणाम को भी ध्यान में रखकर कार्य करे श्रीमती महाजन ने एमआईसी सदस्यो से संवाद करते हुए, कहा कि शहर विकास में कभी-कभी कठोर निर्णय लिए जाते है, जो कि भविष्य में शहर के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन ने अपने कार्यकाल के कार्य के संबंध में भी एमआईसी सदस्यो के साथ अनुभव साझा करते हुए, निगम की कार्यप्रणली के संबंध में विसतार से चर्चा की।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *