पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों के संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रतलाम : मंडल के व्यापारियों और उद्योग जगत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए गुड्स शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिंजाना रेलवे स्टेशन पर नया गुड्स शेड तैयार किया गया है। परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के प्रयासों का ही परिणाम है कि बिंजाना गुड्स शेड से पहला माल रेक 21 जुलाई, 2025 को गांधीधाम के लिए लोडिंग किया जा रहा है। इस रेक में 42 बीसीएन(BCN) वैगनों के माध्यम से लगभग 2626.4 टन डीओसी (DOC-सोया खली) का लदान किया गया, जिससे रेलवे को करीब 27.75 लाख रुपये का माल भाड़ा प्राप्त हुआ।
बिंजाना स्टेशन पर गुड्स शेड के निर्माण से देवास और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा। बड़े पैमाने पर माल परिवहन अब और अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। सामान की लोडिंग और अनलोडिंग की प्रक्रिया भी सुविधाजनक होगी। वर्तमान में मालगाड़ियों का संचालन निर्धारित समय सीमा में किया जा रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग को अपने माल की समय पर डिलीवरी मिल रही है। इससे जहां व्यापारियों को लाभ होगा, वहीं रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
Related Posts
August 30, 2021 एक सितंबर से पुनः प्रारम्भ होगी इंदौर- दुबई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
इंदौर : यूएई सरकार के टूरिस्ट वीजा को मंजूरी देने के बाद एक सितंबर से इंदौर से दुबई की […]
February 25, 2022 जिला न्यायालय में 12 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
इंदौर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर सुबोध […]
December 31, 2016 हरिराम रणवां ने इस सीट से ठोक दी ताल लक्ष्मणगढ़ (सीकर). पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के कांगे्रस का दामन थामते ही […]
March 2, 2022 खजराना गणेश मंदिर परिसर में ही बनेगा संस्कृत विद्यालय
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा खजराना गणेश मंदिर की एमआर 10 पर मालवीय […]
February 23, 2025 पेंशन अपडेशन सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन
आरएनटी मार्ग पर बनाई मानव श्रृंखला, सरकार से की मांगों को शीघ्र पूरा करने की […]
September 17, 2020 पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ यज्ञ, जाप और फल वितरण के आयोजन इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर गुरुवार सुबह मल्हारगंज स्थित […]
June 26, 2023 युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन : बेग
इंदौर की अस्मिता से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो करेंगे धरना - प्रदर्शन।
इंदौर : सर्वधर्म […]