इंदौर : करीब 6 माह से बंद धर्मस्थलों को खोलने का आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिया है। इसी के साथ सराफा चौपाटी को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि ये अनुमति टेक अवे बेसिस पर होगी।
नियम- शर्तों के साथ दी गई अनुमति।
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार मन्दिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में आम श्रद्धालु दर्शन- पूजन कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। बड़े धर्मस्थलों में गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। धर्मस्थल के प्रबंधकों की ये जिम्मेदारी होगी कि वे नियम- शर्तों का पालन सुनिश्चित कराएं।
अन्नक्षेत्र में 6 फ़ीट की रखनी होगी दूरी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन धर्मस्थलों में अन्नक्षेत्र चलाए जाते हैं, वहां बैठक व्यवस्था में 6 फ़ीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा।
सराफा चौपाटी टेक अवे बेसिस पर संचालित होगी।
कलेक्टर के आदेश के तहत सराफा में लगने वाली रात्रिकालीन चौपाटी अब लग सकेगी। हालांकि खाद्य पदार्थों का विक्रय केवल टेक अवे याने पार्सल पद्धति से किया जा सकेगा। वहीं बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।
धर्मस्थल खोलने का स्वागत।
मप्र सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने धर्मस्थल खोलने का आदेश जारी करने पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर मनीष सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्मस्थल खोलने से श्रद्धालुओं में अपार हर्ष है। इसके लिए शासन- प्रशासन बधाई के पात्र हैं।
Related Posts
April 21, 2021 राजेन्द्र नगर में सादगी से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, पूजन व आरती के साथ रामकथा का किया गया वाचन
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और […]
October 12, 2021 कटनी से फरार ट्रिपल मर्डर का आरोपी इंदौर पुलिस की मदद से पकड़ाया
इंदौर : कटनी के ट्रिपल मर्डर के प्रकरण का फरार आरोपी, को पुलिस थाना बाणगंगा इंदौर की […]
May 3, 2025 बाबा साहब के प्रति दुर्भावना रखते थे पंडित नेहरू: मुख्यमंत्री यादव
बीजेपी ने बाबा साहब के आदर्शों, उनके विचारों का सम्मान किया : वसुंधरा राजे।
इंदौर के […]
July 22, 2023 मंत्री सिलावट के बंगले सहित अन्य स्थानों से चंदन के पेड़ काटकर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया
गिरोह से जुड़े 07 आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी बंगले सहित […]
December 3, 2020 निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई जाने पर दो टीआई लाइन अटैच
इंदौर : बुधवार को थानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर आईजी योगेश […]
October 26, 2023 बिजली बिलों के मामले में शिवराज सरकार ने जनता से की धोखाधड़ी
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का आरोप।
अडानी के मामले में दिया अजीब […]
January 30, 2023 बडवाली चौकी में भड़काऊ नारेबाजी करने वाले दो और आरोपियों को पकड़कर भिजवाया जेल
इंदौर : पठान फिल्म के विरोध में हुई नारेबाजी के खिलाफ बड़वाली चौकी पर भड़काऊ एवं शहर का […]