मंदिर की आकृति का हनुमानजी का फोटो लगा केक काटने पर जताया विरोध।
इंदौर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंदिर की आकृति वाले हनुमान जी की फोटो लगे बर्थडे केक को काटकर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। इसी बात को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की इंदौर नगर इकाई ने राजवाड़ा चौक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा का कहना था कि हिंदू धर्म की धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में युवा मोर्चा द्वारा एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का मंदिर आकृति का केक बनाकर कमलनाथ से कटवाना, सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम है।इस अपमान को सहन नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन के दौरान सौगात मिश्रा,सुभेंदु गौड़,धीरज ठाकुर,निक्की राय,कपिल गोयल,नयन दुबे,अजय अग्निहोत्री,विकास यादव,गोलू कश्यप,अमित पालीवाल,नवदीप चुटेले,पलाश जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
November 1, 2024 धनतेरस पर व्यवसायी की भूमिका में नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
नंदानगर, इंदौर स्थित पुश्तैनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों को किया किराना सामान का […]
June 1, 2020 मोघे की नाराजगी का असर, 70 दिन बाद इंदौर में शुरू हुई आर्थिक गतिविधियां..! इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लाक़ डाउन 4 की अवधि समाप्त […]
June 2, 2020 मालवा- निमाड़ में मानसून पूर्व की बारिश, गर्मी से मिली राहत..! इंदौर : मालवा- निमाड़ में मानसून पूर्व की गतिविधियां नजर आने लगी हैं। मंगलवार तड़के इंदौर […]
March 8, 2021 माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर का शुभारंभ 9 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे
इंदौर : स्वस्थ मानव से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। इसी ध्येय वाक्य के साथ […]
June 27, 2022 बीजेपी प्रत्याशी ने अतिरिक्त महाधिवक्ता रहते करोड़ों रूपए वेतन लिया पर नहीं की पीड़ितों की मदद – शुक्ला
6000 वकीलों की सहायता के लिए मात्र ₹17500 दिए।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के […]
August 7, 2021 मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के मूर्धन्य पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष स्व. […]
February 4, 2021 विशेषज्ञों की मदद से इंदौर के किसानों ने तैयार की गेंहूँ की नई किस्म, रंगीन होंगी इस गेहूं की रोटियां…!
इंदौर : जिले के किसानों ने गेंहूँ की ऐसी किस्म तैयार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी […]