इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता का दुरुपयोग कर नगर निगम चुनाव के लिये वार्डो के परिसीमन का कार्य गुपचुप तरीके से करवा रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी के कर्ता-धर्ताओं को वार्डो के परिसीमन में बीजेपी को भी प्रमुख राजनैतिक दल होने के नाते विश्वास में लेना चाहिए। वार्डो के परिसीमन में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।
श्री नेमा ने वार्डो के परिसीमन की निगरानी एवं समय-समय पर दावे आपत्ति प्रस्तुत करने को लेकर इस हेतु महापौर श्रीमती मालिनी गौड की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति ने श्रीमती गौड़ के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा एवं विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव को रखा गया है। यह समिति वार्डो के परिसीमन पर निगरानी रखेगी। किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर बीजेपी आपत्ति भी दर्ज कराएगी।
वार्ड परिसीमन की निगरानी के लिए बीजेपी ने बनाई समिति
Last Updated: September 26, 2019 " 06:59 pm"
Facebook Comments









