नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार

  
Last Updated:  January 6, 2024 " 01:58 am"

पदभार सम्हालने के बाद गिनाई प्राथमिकताएं।

इंदौर : नए कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। नवागत कलेक्टर आशीष सिंह पहले खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीगणेश का दर्शन – पूजन किया। बाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार सम्हाला। आशीष सिंह इसके पूर्व भोपाल में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।वे इंदौर में नगर निगम आयुक्त तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी पदस्थ रहे हैं।पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी को मप्र पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया गया है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं।

कलेक्टर आशीष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा और उनके विजन को मूर्तरूप दिया जाएगा। विकास कार्यो को गति देकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों, मीडिया और अन्य प्रबुद्धजनों से चर्चा कर जनहित से जुड़े कार्यों पर तत्परता से काम करेंगे। इंदौर को सातवी बार स्वच्छता का तमगा मिलने की बात पर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि उनके निगमायुक्त रहते तीसरी और चौथी बार इंदौर को स्वच्छता में नबर वन का अवार्ड मिला था। खुशी की बात है कि इंदौर स्वच्छता में सिरमौर बना हुआ है। असल में इंदौर का स्वच्छता मॉडल देश – विदेश में एक उदाहरण बन चुका है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *