चैंपियंस ट्रॉफी इनामी शतरंज स्पर्धा में दो सौ से अधिक खिलाड़ी कर रहे शिरकत
Last Updated: June 19, 2025 " 02:12 pm"
“चैंपियंस ट्रॉफी” 60 हज़ार इनामी राशि शतरंज स्पर्धा आरंभ।
3 चक्रों की समाप्ति पर 24 खिलाड़ी विजेता दौड़ में शामिल।
इंदौर : डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन एवं बाल युवक मंडल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में यूनाइट इंदौर चेस क्लब के सहयोग से नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही “चैंपियंस ट्रॉफी” शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ मध्य प्रदेश ओलिंपिक हॉकी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देवकी नंदन सिलावट एवं पैरा ताइक्वांडो भारतीय टीम कोच मिथलेश कैमरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने बिसात पर पहली चाल चलकर विधिवत स्पर्धा का उद्घाटन किया । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में खेल प्रकोष्ठ अधिकारी जितेंद्र पांडे एवं मलखंभ से विक्रम अवॉर्डी पंकज सोनी, आयोजन समिति की ओर से स्पर्धा संचालक टी आर सिलावट, स्पर्धा सचिव द्वारका परदेशी एवं विनोद गोसर उपस्थित थे ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल त्रिवेदी ने बताया कि 60 हज़ारी इनामी राशि की इस चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा में कुल 6 चक्र खेले जा रहे हैं, जिसमें इंदौर के अलावा भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास जैसे 8 जिलों के कुल 210 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।