स्टेट प्रेस क्लब ने पुनः मनोनयन पर डॉ. दवे का किया स्वागत।
इंदौर : राज्य शासन ने वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डाॅ. विकास दवे को पुनः मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का निदेशक मनोनीत किया है। डाॅ. दवे का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा। उनके मनोनयन पर स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने डाॅ. दवे का स्वागत कर अभिनंदन किया। वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया,अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला, सचिव आकाश चौकसे, कोषाध्यक्ष सोनाली यादव, कार्यकारिणी सदस्य राकेश द्विवेदी, बंसीलाल लालवानी, प्रवीण धनोतिया, बहादुर सिंह सिसोदिया, संतोष रुपिता ने डाॅ. दवे का स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. दवे ने कहा दोबारा कार्यकाल मिलना मेरा नहीं प्रदेश के साहित्यकारों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नये कार्यकाल में उनका प्रयास रहेगा कि साहित्यकारों के लम्बित सम्मान और संस्थाओं के अनुदान का कार्य जल्द पूरा हो सकें। डाॅ. दवे ने मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Posts
February 2, 2025 केंद्रीय बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी है ; सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट […]
March 20, 2023 15 करोड़ के गबन की आरोपी जेल अधीक्षक अस्पताल में भर्ती
परिजनों का दावा, पड़ा है दिल का दौरा।
उज्जैन : केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 […]
June 4, 2023 स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ्य इंदौर के नारे के साथ निकाली गई सायक्लोथान
सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत।
इंदौर : सेहत का सन्देश देने और तंदुरुस्ती के लिए […]
March 1, 2022 स्कूटी पर इमरजेंसी सायरन लगाने पर 10 हजार से अधिक जुर्माना
इंदौर : स्कूटी चालक को इमरजेंसी सायरन की तरह सायरन लगाकर बजाना महंगा पड़ा। यातायात […]
October 19, 2021 ई- एफआईआर पर शिप्रा पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल जब्त
इंदौर : ई-एफआईआर से प्राप्त शिकायतों पर, इंदौर पुलिस द्वारा लागातार प्रभावी कार्रवाई की […]
December 25, 2024 वेंकट दत्ता साई के साथ परिणय सूत्र में बंधी पीवी सिंधु
उदयपुर : बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई परिणयसूत्र में बंध गए। उदयपुर […]
February 8, 2024 इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील
इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा […]