नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करने के बावजूद सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 2-1 से हार गई। अर्जेंटीना जैसी ताकतवर और तेजतर्रार टीम का भारतीय शेरनियों ने पूरे दमखम के साथ मुकाबला किया लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला। हालांकि कांस्य पदक की उम्मीद अभी बाकी है।
शुरुआत में ही दाग दिया था गोल।
भारतीय महिला टीम ने पहले डेढ़ मिनट में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी। गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉनर्र को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद
अर्जेंटीना की मारिया नोएल ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में 18 वें मिनट में एक पेनल्टी को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। भारत को बाद में तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उन्हें भुनाने में असफल रही। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1- 1 गोल से बराबरी पर रही।
मैच के दूसरे हाफ में 36 वे मिनट पर अर्जेंटीना की मारिया नोएल ने दूसरा गोल करके टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किए पर उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। अब कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा।
Related Posts
December 31, 2022 गुजरात के नवसारी में बस-कार की टक्कर, 8 लोगों की मौत, 32 घायल
अहमदाबाद : गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार और […]
May 29, 2023 ये बाबा महाकाल का फैसला है…!
चुनावी चटखारे++++++++++
🔸कीर्ति राणा🔸
उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में महाकाल […]
August 16, 2023 मेरी माटी मेरा अभियान के तहत महापौर ने अमृत वाटिका में किया पौधारोपण
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर किया नमन।
सुदामा नगर स्थित बाल गोपाल […]
August 7, 2022 गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महिला उद्यमी मेले स्वदेशी हाट का समापन
हर स्टॉल को मिला बेहतर प्रतिसाद।
कारोबार करने में भी महिलाए किसी से कम […]
April 20, 2024 खुले नलकूप, बोरवेल की सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम
कलेक्टर आशीष सिंह ने की अनूठी पहल।
इंदौर : इन्दौर जिले की सीमा में खुले हुए […]
October 6, 2024 दुनिया का हर धर्म मानवता का संदेश देता है : मुनिश्री प्रणाम सागर जी
रेसकोर्स रोड़ स्थित मोहता भवन में आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा।सभी धर्मों के धर्म […]
September 8, 2024 स्वाइन फ्लू से इंदौर में एक प्रोफेसर की मौत
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्कूल ऑफ डेटा साइंस के एचओडी डॉ. विजय […]