इंदौर : बीते दो माह में भारी कहर ढाने, हजारों की जिंदगी छीनने और सिस्टम को आइना दिखाने के बाद कोरोना संक्रमण अब सिमटने लगा है। उसके प्रकोप से हलाकान लोग थोड़ी ही सही पर राहत महसूस करने लगे हैं। हालात सुधरने के संकेत इस बात से भी मिल रहे हैं कि अब न तो अस्पतालों में बेड को लेकर मारामारी है, न ऑक्सीजन को लेकर भागदौड़ मच रही है और न ही रेमडेसीवीर की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि कोरोना संक्रमण की विदाई का समय निकट है। उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है।
नौ फ़ीसदी से कम हुए नए संक्रमित।
शनिवार 22 मई को 6093 आरटी पीसीआर और 3599 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9602 की टेस्टिंग की गई। 8758 निगेटिव पाए गए। 829 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 9 रिपीट पॉजिटिव निकले। 6 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 94 हजार 806 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 45 हजार 301 पॉजिटिव पाए गए। इनमें लगभग 90 फ़ीसदी ठीक भी हो गए हैं।
571 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 571 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 34 हजार 310 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 9684 का इलाज चल रहा है।
6 मरीजों की मौत की पुष्टि।
शनिवार को 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1307 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
May 4, 2022 इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मीठी ईद, शहर काजी ने अदा कराई मुख्य नमाज
इंदौर : मीठी ईद का पर्व इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों […]
May 9, 2022 5 आवेदकों से ऑनलाइन की गई ठगी के लाखों रुपए क्राइम ब्रांच ने वापस कराए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की 05 शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदकों के 01 लाख 98 […]
August 1, 2023 विहिप की बैठक में आगामी 6 माह की कार्ययोजना पर की गई चर्चा
सितंबर माह में बजरंग दल निकलेगा शौर्य जागरण यात्रा।
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की […]
February 25, 2024 आईएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 1 व 2 मार्च को
देश - विदेश के कॉरपोरेट जगत के दिग्गज करेंगे शिरकत।
प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचारों, […]
February 20, 2023 प्रबंधन के बदलते आयामों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 फरवरी से
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में 25 और 26 फरवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
देश- […]
May 8, 2020 28 और पाए गए कोरोना संक्रमित, 1727 पर पहुंचा आंकड़ा.. इंदौर : कोरोना की रफ्तार पर इंदौर में कुछ हद तक जरूर ब्रेक लगा है पर लड़ाई अभी लम्बी है। […]
September 28, 2022 मां, मातृभाषा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव जगाना समय की जरूरत
इंदौर : हमारी संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही है। हमने आजादी तो हासिल कर ली पर अपने […]