इंदौर : राह चलते लोगो से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर बदमाशों को तिलकनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मौज-मस्ती व अपने शौक पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने दिनांक 14.05.2024 को पिपल्याहाना ब्रिज परफरियादी रविन्द्र कुहारे पिता श्रीराम कुहारे उम्र 29 साल निवासी – प्रतीक चिल्ड वाटर का मकान शांति नगर मूसाखेड़ी इंदौर स्थाई पता ग्राम बोराडी रैय्यत थाना धनगाँव जिला खंडवा (मध्य प्रदेश) के साथ मोबाइल लूट की वारदात की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर तिलक नगर पुलिस थाने में अपराध धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपियों के नाम (1).अमित उर्फ कल्याण विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम बड़छढ़ तहसील उमरिया जिला उमरिया (2) अंकित पस्तूर उम्र 20 साल निवासी मयूर नगर गली नं 10 मूसाखेड़ी, इंदौर एव आरोपी (3) धीरज थानोटे उम्र 20 साल निवासी मयूर नगर इंदौर होना बताए गए। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं तथा अन्य वारदातो आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
March 31, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी […]
January 30, 2022 ट्रैफिक पुलिस ने नम्बर प्लेट पर अभद्र शब्द लिखी बुलेट की जब्त
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेश […]
November 28, 2022 अगस्त – सितंबर 2023 तक मेट्रो के छोटे रूट का ट्रायल रन होगा
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी मनीष सिंह और कलेक्टर इलैया राजा टी ने लिया कार्य की प्रगति […]
July 21, 2021 तब सिंधु का रजत ही स्वर्ण पदक जैसा था
रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय खिलाड़ियों के लिए पदक के लाले पड गये थे, सिर्फ साक्षी मलिक […]
October 22, 2020 डीआरएम ने इंदौर रेलवे स्टेशन स्टेशन का किया अवलोकन
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता बुधवार को आकस्मिक […]
October 4, 2019 मुस्लिम कारीगरों के हाथों से सज्जित विशाल चुनरी बिजासन माता को होगी समर्पित इंदौर : मप्र की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर में गंगा-जमुनी तहजीब की भावना देखने […]
May 28, 2021 माइक्रो कंटेन्मेंट एरिया बनाने के सुखद परिणाम आए सामने, पॉजिटिविटी दर हुई कम
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोकने के लिए माइक्रो […]