सेंधवा: इंदौर से पुणे जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई, हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे। ये हादसा रविवार रात सेंधवा के समीप घटित हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक हंस ट्रेवल्स की इंदौर से पुणे जा रही बस में सेंधवा के समीप बिजासन घाट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में रोका और यात्रियों को उतार दिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया और धूं- धूं कर जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंच गई थी। आग में यात्रियों का सामान अवश्य जल गया। बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Related Posts
December 30, 2021 सांवेर पुलिस ने जब्त की लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब
इंदौर : आयशर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाला आरोपी, पुलिस थाना […]
March 22, 2023 पैशन को आजीविका के रूप में अपनाने के पूर्व अपनी क्षमताओं का करें आकलन – विजय विक्रम सिंह
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के आयोजन में पधारे बिग बॉस फेम वाइस एक्टर।
इंदौर : क्रिएटिव […]
May 21, 2024 विहिप के रोगी वाहन का लोकार्पण
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग द्वारा सेवा सुरक्षा, संस्कार के भाव को आगे बढ़ाते […]
March 27, 2025 अहिल्या पथ से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं
प्रभावित किसानों को आईडीए देगा 50 फीसदी विकसित भूखंड।
कीर्ति राणा इंदौर । अहिल्या पथ […]
September 26, 2021 समाज में आई नैतिक गिरावट से रूबरू कराता नाटक ‘अंत हाजिर हो’
इंदौर : सारी गालियां मां, बहन या बेटी पर आ कर ही क्यूं दम लेती है। ये गालियां नहीं […]
January 3, 2023 31 जनवरी से प्रारंभ हो सकता है संसद का सत्र, एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी (31 से हो सकती है। बजट सत्र की लोकसभा […]
March 12, 2021 सराफा कारोबारी के लापता पुत्र को महज 6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला
इंदौर : बुधवार रात 11बजे फरियादी ने एरोड्रम थाने पर आकर बताया कि वह सोने चादी का […]