शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना।
इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में विद्यासागर स्कूल परिसर में शोक सभा रखी गई। इस दौरान मारे गए निर्दोष पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 पर्यटकों की मौत को ऐसी गंभीर घटना बताया। उनका कहना था कि यह एक ऐसा जघन्य अपराध है, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।
शोक सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने अपनी बात रखते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भटक रहे युवाओं के प्रति अपनी चिंता भी व्यक्त की। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भावना पुजारी ने कहा कि शिक्षा जगत की जिम्मेदारी अब और भी बढ़ जाती है। हमें ऐसे चरित्र का विकास करना है जो निर्माण करें, विध्वंस नहीं। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया।
शोक्सभा में विद्यासागर स्कूल एवं श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के सभी सदस्य, समाजसेवी मदन परमालिया, मुकुल गोलवलकर,ं प्रतीश राजू, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, चेतन चौधरी एवं अन्य लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Related Posts
March 30, 2025 एमवायएच में घटित घटना की जांच के लिए कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
इंदौर : महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय इंदौर में इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों का उपलब्ध […]
January 28, 2021 धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर हिन्दू संगठन के लोगों को खबर मिली की भंवरकुआ चौराहे के समीप […]
May 14, 2024 राऊ से डॉ.अंबेडकर नगर महू के बीच प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए लिया जा रहा मेगा ब्लॉक।
16 से 31 मई तक इंदौर से महू के […]
April 10, 2020 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेलवे ने तैयार किए 70 आइसोलेशन कोच इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना के मरीजों के लिए विशेष रुप से तैयार किए गए […]
November 16, 2020 हँसदास मठ में की गई गौ पूजा, गिरिराज की 108 दीपों से की गई महाआरती
इंदौर : बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित हँसदास मठ गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। […]
May 11, 2025 पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू - कश्मीर के कई इलाकों में किए ड्रोन हमले।
भारतीय सेना ने मार गिराए कई ड्रोन, […]
June 20, 2022 अग्निपथ योजना से युवाओं में आएगा अनुशासन, बोले विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सेना में भर्ती को […]