ब्राह्मणों ने हमेशा सभी समाजों का मार्गदर्शन किया है – मंत्री सिलावट

  
Last Updated:  November 17, 2022 " 04:36 pm"

सर्व ब्राह्मण युवा संगठन का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न।

शहर अध्यक्ष प.संदीप जोशी सहित 15 क्षेत्रीय इकाई एवं केंद्रीय कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इंदौर : ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को राह दिखाई है। सभी समाजों का मार्गदर्शन किया है। देश में संस्कार, संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्राह्मणों ने हमेशा शांति का संदेश दिया है और सभी की सुख- समृद्धि की कामना की है। यह बात मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सर्व ब्राह्मण युवा संगठन की अरण्य एवं केंद्रीय इकाई द्वारा ग्रैंड ओमनी परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में कही । उन्होंने कहा कि विधायक रमेश मेंदोला का संकल्प वास्तव में समाज का संकल्प होता है, जनसेवा के प्रति इतना समर्पण प्रदेश में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

अपने उद्बोधन में विधायक रमेश मेंदोला ने कहा, संगठन का ध्येय वाक्य है, “राष्ट्रभक्ति के सिन्धु हम, ब्राह्मण से पहले हिन्दू हम” और संगठन इसी आधार पर अपना कार्य कर रहा है । ब्राह्मण समाज, हिन्दू समाज की एक इकाई है और यह उन सभी के हित में कार्य करता रहेगा, जिनका जन्म हिंदुस्तान में हुआ है।

मैथिल ब्राह्मण समाज के पंडित केके झा ने कहा कि समारोह में अतिथियों की उपस्थिति में सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। संगठन के शहर अध्यक्ष प.संदीप जोशी के साथ 15 क्षेत्रीय इकाई एवं केंद्रीय कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों और समाजसेवियों को अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन पं. दिनेश दवे ने किया ।
पदभार ग्रहण समारोह में अंबिकाधाम, बालीपुर के योगेशजी महाराज, महामंडलेश्वर राम गोपालजी दासजी महाराज, महामंडलेश्वर लक्ष्मण दासजी महाराज, भागवताचार्य रुकमणी देवी, संत जानकी बल्लभ दास, पं. योगेश मिश्रा (मुन्ना भैया) पं. चंद्र मोहन दुबे, संगठन के अध्यक्ष पं. संदीप जोशी, सभापति मुन्ना लाल यादव, पं. वीरेंद्र व्यास, प. जीतू बाबा त्रिपाठी, भाजपा नेता गोलू शुक्ला,युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा,पार्षद मनोज मिश्रा, पूर्व एमआईसी सदस्य प. दिलीप शर्मा, पार्षद संजय चौधरी, पं. दिनेश शर्मा विद्याधाम, पं. अनमोल तिवारी, पं. प्रेम मिश्रा, पं. बृजेश शुक्ला, पं. राजेश हरदोनिया, पं. दिलीप दुबे, पं. संजीव उपाध्याय, पं. आनंद पुरोहित, पं. बंटी शर्मा देवास, पं. अशोक दुबे, पंडित केदार शर्मा, पं. कपिल पुरोहित, पं. नितिन शर्मा, पं. राजू शर्मा, पं. संजय शर्मा, पं. सुनील शर्मा, पं. अन्नू वाजपेयी, पं. अनूप शुक्ला सहित अनेकों समाजसेवी, नेता एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समारोह में विधायक रमेश मेंदोला का पुष्पमाला और शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन और वैदिक मंत्रों की गूंज भी सुनाई दी।
इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग जो दिवंगत हो गए, उन्हें समाजजन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *