जन-जन का ये नारा है,भाजपा सरकार ही लाना है।
इंदौर : बुधवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में इंदौर शहर में निकली जनआशीर्वाद यात्रा का इंदौर विधानसभा-3 मे आगमन होने पर विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री चौहान और यात्रा का स्वागत किया। राजवाड़ा क्षेत्र में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यहां देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी यात्रा में सीएम शिवराज के साथ थे। विधायक आकाश विजयवर्गीय भी राजवाड़ा से सीएम शिवराज के साथ रथ पर सवार हुए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन व स्वागत स्वीकार किया।
विधानसभा क्षेत्र – 3 में सैकड़ों मंच लगाए गए थे।कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों,,समाजजनो, व्यापारियों और लाडली बहनाआें ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। बहनाओ ने प्रदेश मे पुन: 2023 मे भाजपा सरकार लाने का सीएम शिवराज को भरोसा दिलाया।
बैनर, पोस्टर व पार्टी के झंडों से पटा समूचा विधानसभा क्षेत्र।
जन आशीर्वाद यात्रा के चलते विधानसभा तीन के यात्रा मार्ग को बैनर पोस्टर, पार्टी के झंडे और केसरिया पताकाओं से पाट दिया गया था। विधानसभा तीन का भ्रमण करने के बाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में प्रवेश कर गई।
Related Posts
February 5, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया वसंतोत्सव, सरस्वती पुत्र सत्यनारायण सत्तन का किया गया सम्मान
इंदौर : पेन में लगी नीब से बहकर स्याही कागज संग अपना ब्याह रचाती है, कोरे अकलंक पत्र पर […]
July 3, 2021 इंदौर ने देश के समक्ष पेश किया अनुकरणीय उदाहरण, कोरोना समीक्षा बैठक में बोले सीएम
इंदौर : शनिवार को इंदौर प्रवास पर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष […]
January 19, 2021 कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन […]
August 15, 2022 जोश,जज्बे और जुनून के साथ मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस
मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया […]
September 30, 2020 जेहन में नहीं दानें, धोनी चलें भुनाने
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
पैलवान यह कोई स्नीकर्स का ऐड नहीं है। एक ऐसी सच्चाई है जिसे आप […]
May 14, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में नियमित ओपीडी संचालित करेगा अरबिंदो हॉस्पिटल- डॉ. भंडारी
प्रेस क्लब सदस्यों का एग्जीक्यूटिव चेकअप भी होगा।
महिला पत्रकारों के लिए अर्ली […]
August 1, 2023 जियो भारत मोबाइल से जुड़ सकते हैं 10 करोड़ नए ग्राहक : हाउस बोफा सिक्योरिटीज
2जी फीचर फोन से ग्राहकों को होगी 26% तक की बचत - जेफ़रीज़।
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया […]