सेना से मिलती – जुलती ड्रेस रिमूवल गैंग को देने से काम के दौरान दिखेगा अनुशासन।
इंदौर : निगम के रिमूवल कर्मियों को सेना जैसी वर्दी दिए जाने को गैरकानूनी बताए जाने और इसका चौतरफा विरोध होने के बावजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं।उनका कहना है कि इंदौर नगर निगम के रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस इसलिए दी गई है ताकि काम के दौरान अनुशासन रहे,सभी में एक रूपता दिखाई दे और किसी प्रकार का विवाद ना हो।
सेना के कलर की वर्दी पहनने की मनाही नहीं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार हम यूनिफ़ॉर्म में रिमूवल गैंग की पट्टिका लगवा रहे हैं,ताकि उसका प्रभाव लोगो के बीच में रहे। उनका दावा है कि सेना की वर्दी के रंग की वर्दी पहनने की कोई मनाही नहीं है सेना की वर्दी कोई और पहने, सेना के स्टार कोई और लगाए वो अपराध है ।महापौर ने कहा कि यह अनुशासन के लिए किया गया अच्छा प्रयास है। रही बात कांग्रेस कि तो वो निगम कर्मचारियों को पीली गैंग कहती है लेकिन उन्हें यह पता हो कि यह वो गैंग है जिन्होंने इंदौर को स्वच्छता के शिखर पर सात बात पहुँचाया है और नंबर वन बनाया है।
Related Posts
November 29, 2023 श्रीअन्न को दैनिक भोजन में करें शामिल : डॉ. शारदा
कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं इंदौर ने किया श्रीअन्न प्रतियोगिता का आयोजन।
प्रतिभागियों […]
October 18, 2024 रतलाम मंडल में स्वच्छता पखवाड़े का समापन
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर विभिन्न थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित।
इंदौर : पश्चिम […]
March 2, 2022 सोशल बार में चोरी की योजना बना रहे 4 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चोरों की टोली की घेराबंदी कर खजराना पुलिस ने 4 बदमाशों को बन्दी बनाया है। बताया […]
December 30, 2022 क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बुरीतरह घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद कार में लग गई भीषण आग।
नई दिल्ली : भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर ऋषभ […]
June 23, 2022 खंडवा रोड पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत, 45 घायल
इंदौर : गुरुवार शाम इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस सिमरोल थाना क्षेत्र के […]
February 4, 2025 पद्मश्री के लिए नामित कबीर गायक भेरू सिंह चौहान का कलेक्टर ने किया स्वागत
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में भारत सरकार के प्रतिष्ठित […]
August 14, 2023 अहिल्या पुण्यतिथि पर बच्चों ने बनाएं ग्रीटिंग्स
ड्राइंग और पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
अहिल्या उत्सव समिति ने आयोजित […]