इंदौर : बीती रात इंदौर से छतरपुर जा रही यात्री बस रायसेन के दरगाह के पास अनियंत्रित होकर रीछन नदी में गिर गई । बस में 45 लोग सवार थे । इस हादसे मे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । और 19 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
नदी में गिरी बस ओम साईं राम ट्रेवल्स की बताई गई है बस रीछन नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। घटना की सूचना पाकर रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
देर रात ही स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसा किस कारण से हुआ फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। जब बस गिरी थी तो ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Related Posts
July 16, 2025 सलोनी की गिरफ्तारी की खबर देने से भास्कर ने किया परहेज..!
दैनिक भास्कर समूह के नेशनल एडिटर रहे कल्पेश याग्निक के सुसाइड मामले में आरोपी है सलोनी […]
January 29, 2022 टुकड़े- टुकड़े गैंग के समर्थक हैं हामिद अंसारी- नरोत्तम मिश्रा
भोपाल : पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी अक्सर विवादित बयान देकर देश को नीचा दिखाने का […]
January 29, 2025 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम कर आंखों को दे आराम
इन्दौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नेत्र पर जनजागरूकता […]
April 1, 2024 रंगपंचमी पर रंगों की मस्ती में डूबे लाखों इंदौरी
गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क।
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हिंद रक्षक फाग […]
February 14, 2017 मुरैना जेल की दीवार में छेद कर दो कैदी हुए फरार, चार प्रहरी निलंबित जिला जेल मुरैना से सोमवार को दो कैदी दीवार तोड़कर भाग निकले।
कैदियों के नाम ओमप्रकाश […]
April 23, 2021 कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को किया तलब
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात, खासकर राजधानी भोपाल व इंदौर में जिसतरह से […]
August 16, 2020 पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण से निधन लखनऊ : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वे […]