इंदौर: उज्जैन में शिप्रा तट के गुरुनानक घाट पर नवनिर्मित इमली साहब गुरुद्वारे का लोकार्पण और प्रथम पकाश पर्व का आयोजन रविवार 2 जून को किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के जरिये ये जानकारी गुरदीप सिंह भाटिया, बॉबी छाबड़ा, राजू भाटिया और अन्य उनके साथियों ने दी। उन्होंने बताया कि लोकार्पण समारोह में भाग लेने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार गोविंदसिंह लोंगोवाल अमृतसर से आ रहे हैं। इसके अलावा अकाल तख्त के ज्ञानी हरप्रीतसिंह, केशवगढ़ तख्त के जत्थेदार रघुवीर सिंह और हरमिंदर साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि उज्जैन के प्रमुख संत- महात्माओं को भी लोकार्पण समारोह में आमंत्रित किया गया है। उज्जैन की 51 सामाजिक संस्थाओं द्वारा एसजीपीसी के अध्यक्ष का इस मौके पर सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
यहां आए थे गुरुनानक देवजी।
शिप्रा तट पर जहां भव्य गुरुद्वारे का निर्माण एसजीपीसी ने करवाया है, वहां संवत 1568 में गुरुनानक देवजी आए थे। वहां इमली के पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने 3 पवित्र श्लोकों का उच्चारण किया था। वे तीनों श्लोक गुरुग्रंथ साहिब में समाहित हैं।
Related Posts
July 24, 2021 चौड़े होंगे चौराहों के लेफ्ट टर्न, भंवरकुआ पुलिस थाना और मन्दिर शिफ्ट होंगे
इंदौर : शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिए नवलखा, खजराना और भवरकुंआ […]
September 4, 2023 06 सितंबर को खंडवा से प्रारंभ होगी बीजेपी की इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे यात्रा का शुभारंभ।
इंदौर संभाग की 42 विधानसभाओं […]
June 12, 2025 विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत
बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी।
अहमदाबाद : एयर इंडिया के लंदन जा रहे विमान के […]
February 14, 2024 मोबाइल लूट की वारदातें करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विजयनगर थाना क्षेत्र में लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल […]
March 30, 2021 वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस के सहयोग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया […]
December 19, 2020 राम- जानकी विवाह पंचमी पर अहिल्या माता गौशाला में बही भजन गंगा
इंदौर : केशरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल के तत्वावधान में राम जानकी […]
October 11, 2024 उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने स्व. रतन टाटा को अर्पित किए […]