इंदौर : रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के गले में कांग्रेसी दुपट्टा चर्चा का विषय रहा। इससे उमेश शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जानें लगीं की कहीं वे पाला बदलने की तो नहीं सोच रहें हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। उमेश शर्मा ने खुद इस बात को गलत बताया।
ये था घटनाक्रम।
बताया जाता है कि बीजेपी नेता उमेश शर्मा निजी अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय उसी मार्ग से गुजर रही कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा से उनका सामना हो गया। यात्रा अंबेडकर प्रतिमा की ओर जा रही थी। इसी बीच कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उमेश शर्मा को देखा तो उनके पास पहुंच गए। उन्होंने उमेश शर्मा के गले में कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा डाल दिया और फ़ोटो खिंचवाने के साथ शहर का नेता कैसा हो, उमेश शर्मा जैसा हो के नारे लगाए।
जबरन गले में पहना दिया दुपट्टा।
उमेश शर्मा उससमय तो कुछ नहीं बोले पर बाद में मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने जबरन उनके गले में अपनी पार्टी का तिरंगा दुपट्टा डाल दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी सरकार को कोसने और उनके अपने नेताओं की बजाय वे मेरे नाम की माला जप रहे थे। इससे पता चलता है कि कांग्रेसियों की हालत क्या हो गई है।
Related Posts
November 28, 2020 भोपाल में लव जिहाद का मामला आया सामने, पीड़ित युवती की शिकायत पर गृहमंत्री ने दिया इंसाफ का भरोसा
भोपाल : राजधानी भोपाल में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता सीधे […]
October 13, 2020 कांग्रेस के भूखे- नंगे वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, ‘मैं भी शिवराज’ अभियान का किया आगाज
भोपाल : सीएम शिवराज के खिलाफ 'भूखे- नंगे' वाला बयान कांग्रेस के गले की घंटी बन गया है। […]
August 2, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर को पश्चिमी रिंग रोड व पांच फ्लाईओवर की भी दी सौगात
सांसद लालवानी की पहल पर गडकरी ने दी स्वीकृति।
इंदौर : केंद्रीय सड़क परिवहन और […]
March 26, 2024 कार से बरामद हुए 56 लाख रुपए…!
इंदौर : पुलिस थाना राजेन्द्र नगर एवं F.S.T. की संयुक्त कार्रवाई में अवैधानिक रूप से ले […]
March 14, 2021 नगरीय निकाय आरक्षण को लेकर जारी अधिसूचना पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
भोपाल : मध्य प्रदेश के 407 नगरीय निकायों (local bodies) में से 344 मे होने वाले चुनावों […]
July 28, 2025 बीजेपी नेता का पुत्र एक दिन की पुलिस रिमांड पर
रीगल तिराहे पर रोके जाने के दौरान पुलिस जवानों को कार से कुचलने का किया था […]
October 6, 2023 पीआईएमआर का बंगलुरु के टीईपीएल के साथ करार
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड […]