इंदौर : अखिल भारतीय सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का 10 वां युवक- युवती परिचय सम्मेलन रविवार 19 जनवरी को चिमनबाग स्थित स्काउट ग्राउंड पर होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, सचिव सुभाष दुबे, सम्मेलन प्रभारी गौतम तिवारी और अनूप शुक्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अभी तक 781 प्रविष्टियां आ चुकी हैं। इनमें कुछ प्रविष्टियां विदेशों से भी आई हैं। प्रविष्टियों की संख्या 1 हजार से अधिक होने की बात भी पदाधिकारियों ने कही। उनके मुताबिक सम्मेलन के दौरान ‘सरयू परिवार’ एप्प भी लॉन्च किया जाएगा।
श्री द्विवेदी व शुक्ला ने बताया कि परिचय सम्मेलन हाईटेक होने के साथ पॉलीथिन मुक्त भी होगा। सम्मेलन में विधायक संजय शुक्ला और रमेश मेंदोला अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे। अन्य ब्राह्मण समाजों के पदाधिकारियों को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर समाजसेवी सुनील तिवारी की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
समाज के ट्रस्ट का गठन।
पदाधिकारियों ने बताया कि समाज का ट्रस्ट ‘श्री सरयू तुलसी सर्वोन्मुखी विकास न्यास’ के नाम से गठित हो चुका हैI। ट्रस्ट के माध्यम से शीघ्र समाज की धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
Related Posts
July 1, 2021 RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए अब 9 जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन
इंदौर : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में वंचित एवं […]
January 27, 2025 जियोभारत फोन पर फ्री में मिलेगा यूपीआई भुगतान अलर्ट
जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च।
जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के UPI भुगतान का […]
November 12, 2020 भक्तों के लिए खुले सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के पट, दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
इंदौर : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे आम भक्तों […]
April 27, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वाला आरोपी रासुका में निरुद्ध
इंदौर : थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा दिनांक 19 अप्रैल को कोविड-19 के उपचार में प्रयुक्त […]
May 27, 2021 इंदौर- भोपाल सहित 7 जिलों में फिलहाल नहीं मिलेगी कर्फ्यू से राहत
इंदौर : 1 जून से कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे इंदौर व भोपाल के रहवासियों के लिए बुरी […]
August 30, 2020 कोरोना का कहर : निगमकर्मी सहित 5 मरीजों की मौत, 265 नए संक्रमित इंदौर : कोरोना का कहर 5 माह बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अगस्त माह में तो […]
December 17, 2022 वार्ड 13 में महापौर ने किया योग, लोगों से स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का किया आग्रह
शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे नो थू-थू अभियान में सहयोग करें-- […]